चित्तौड़गढ़ - झरझनी में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल, मौके पर ही अधिकतर प्रकरणों का हुआ समाधान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत झरझनी में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और अपनी समस्याएँ रखीं। चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 51 प्रकरण प्राप्त हुए, अधिकांश प्रकरणों का जिला कलक्टर ने मौके पर ही गंभीरता से समाधान करवाया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

ग्राम खातीखेड़ा बाडिया के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पानी की टंकी से अवैध कनेक्शन लिए जाने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर 7 दिवस में अवैध कनेक्शनों को हटाने और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

झरझनी स्थित मॉडल स्कूल दीपपुरा तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर आए दिन जाम लगने और दुर्घटनाओं की शिकायत भी ग्रामीणों ने रखी। इस पर जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, रावतभाटा के सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि दीपपुरा घाटे की सड़क का निर्माण एवं चौड़ाईकरण कर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्रों और स्थानीय लोगों को आवागमन में आसानी हो।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते अवैध अतिक्रमण, फसल खराबा, सीसी सड़क निर्माण तथा अन्य पंचायत स्तरीय समस्याओं के समाधान की मांग भी की। जिला कलक्टर ने तहसीलदार रावतभाटा और विकास अधिकारी, पंचायत समिति भैंसरोड़गढ़ को निर्देश दिए कि सभी संबंधित मामलों की प्राथमिकता से जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।

गांव में समय-समय पर होने वाली चोरी की घटनाओं को लेकर भी ग्रामवासियों ने ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस पर जिला कलक्टर ने पुलिस विभाग को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और चोरी में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ सके।

चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, SDM कीर्ति व्यास, तहसीलदार विवेक गारसिया सहित विकास अधिकारी, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

What's your reaction?