views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया का चित्तौड़गढ़ में सोमवार को स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्टी में उच्च स्तर की खींचतान के बाद चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सिसोदिया की पैरवी की ही। वहीं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत एवं उनके समर्थक इस स्वागत कार्यक्रम से दूर रहे। सिसोदिया के जयपुर से चित्तौड़गढ़ पहुंचने के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सिसोदिया ने कहा कि पार्टी को कमजोर करने वालों की पार्टी में कोई जगह नहीं हैं।
नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया सोमवार को ही जयपुर से चित्तौड़गढ़ पहुंचे। यहां नरपत की खेड़ी पुलिया से स्वागत किया गया। शहर में कलक्ट्रेट चौराहे पर मीडिया से बातचीत में नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि पार्टी में सभी को साथ लेकर चलेंगे। सबसे ज्यादा हम हमारे जो कार्यकर्ता है, जिनकी वजह से जिनकी जह से जिलाध्यक्ष बना हूं उनको आगे लाने का काम करेंगे। जमीन स्तर पर कार्यकर्ता काम करेंगे उन्हें आगे बढ़ाएंगे। कांग्रेस पार्टी में जिनकी अच्छी भूमिका होगी, आने वाले नगर निकाय और पंचायती राज के चुनाव में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
माना, गुटबाजी हर जगह
इस दौरान सिसोदिया ने कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी को स्वीकार किया। सिसोदिया ने कहा कि गुटबाजी हर जगह होती है। हर घर में गुटबाजी है। हमारा प्रयास होगा कि गुटबाजी को खत्म करें। सभी नेताओं को साथ लेकर चलेंगे
पहली बार कांग्रेस संगठन में जोश भरने वाली प्रक्रिया
सिसोदिया ने कहा कि पहले जिले के पांच नेता मिल कर जिलाध्यक्ष का चुनाव करते थे। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस संगठन में ऊर्जा देने के लिए एक नई प्रक्रिया लागू की। इसमें पर्यवेक्षक आए और मंडल व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिले और इनसे जो फीडबैक मिला उसके आधार पर जिलाध्यक्ष को नियुक्त किया गया। सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने संगठन में पहले भी काम किया था। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहते हुवे कार्य किया। कार्यकर्ताओं के दम पर ही जिलाध्यक्ष बना हूं। इन्हीं कार्यकर्ताओं के लिए काम कर के कांग्रेस पार्टी को मजबूत करूंगा।
सरकार की नीतियों का विरोध होगा
सिसोदिया ने कहा कि एसआईआर हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है। जो बिहार में हुआ और 65 लाख वोट काट दिए तथा 25 लाख वोट जोड़ दिए। प्रत्येक विधानसभा में 25 हजार वोट का नुकसान हुआ। इसके कारण चुनाव हार गए। अब राजस्थान में ऐसा नहीं होने देंगे। हम बूथ स्तर तक जाएंगे। एसआईआर की जो प्रक्रिया है उस पर ध्यान देंगे। इस प्रक्रिया में जो कार्यकर्ता भाग लेंगे आने वाले समय में उन कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जाएगी।
नेता के पीछे घूमने वालों को मौका नहीं
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि किसी नेता के आगे पीसने पीछे घूमने वाले कार्यकर्ताओं को मौका नहीं मिलेगा। दलित एवं कमजोर वर्ग को उठाने वाले को मौका मिलेगा। की कमजोरी की लड़ाई लड़ने वाले को आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी को मजबूत करने वाले कार्यकर्ता ही आगे बढ़ेंगे
सूरज माली केस में कांग्रेस की अच्छी भूमिका
मीडिया से बातचीत में सिसोदिया ने हाल ही में कपासन के सूरज माली केस को भी याद किया। सिसोदिया ने कहा कि कपासन का जो घटनाक्रम था उसमें कांग्रेस की भूमिका बहुत अच्छी थी। इसमें सर्व समाज में भी बहुत मदद की। कांग्रेस की भूमिका को इसमें नकारा नहीं जा सकता।