चित्तौड़गढ़ - 23 से 28 दिसम्बर तक होगा राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

चित्तौड़गढ़ में दिखेगी स्वदेशी संस्कृति, आयुर्वेद और लोक कला की झलक

सासंद विधायक की उपस्थिति में हुआ पोस्टर विमोचन  

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का भव्य आयोजन अब 23 से 28 दिसम्बर तक किया जाएगा। पूर्व में लगातार हुई बारिश के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। नई तिथियों की घोषणा करते हुए जिला कलक्टर आलोक रंजन ने महोत्सव को लेकर सोमवार को आयोजित बैठक में महोत्सव की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसी दौरान राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का आधिकारिक पोस्टर का विमोचन सांसद सी.पी. जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा किया गया।

सांसद सी.पी.जोशी ने कहा कि यह महोत्सव सरकार के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के सहयोग से संभव हो पा रहा है। स्वदेशी उत्पाद, स्वदेशी संस्कृति, स्वदेशी अर्थव्यवस्था और स्वदेशी भाषा का जो अनूठा संगम यहां देखने को मिलेगा, वह भारत की असली आत्मा को दर्शाता है। सांसद श्री जोशी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कलाकार अपनी लोक कलाओं, नृत्य-गीत और परंपराओं से इस आयोजन को विशेष बनाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस महोत्सव से स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को राष्ट्रीय मंच मिलेगा वहीं महोत्सव में लगने वाला विशाल आयुर्वेद एवं पंचकर्म मेला प्रमुख आकर्षण रहेगा, जहां पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा।  

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी सोच और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना से प्रेरित है। स्वदेशी को बढ़ावा देना केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने जिले के सभी आमजन, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वैच्छिक संगठनों से अपील की कि वे इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि यह महोत्सव न केवल जिले के सांस्कृतिक परिदृश्य को ऊर्जा प्रदान करेगा, बल्कि स्वदेशी उत्पादों एवं परंपराओं को राष्ट्रीय मंच भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि छह दिवसीय इस आयोजन में देशभर के कारीगर, कलाकार, स्वदेशी उद्यमी और आयुर्वेद विशेषज्ञ भाग लेंगे।

महोत्सव के माध्यम से चित्तौड़गढ़ आगामी दिनों में देशभर के कलाकारों, कारीगरों और पर्यटकों का केंद्र बनने जा रहा है। जिला प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, आवागमन, प्रदर्शनी क्षेत्र, सांस्कृतिक मंच के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि आगंतुकों को सुगम और समृद्ध अनुभव मिल सके।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन प्रभा गौतम, एडीएम भू.अ. रामचन्द्र खटीक जिला परिषद् के एसीईओ राकेश पुरोहित, जिला उद्योग केन्द्र के राहुल देव सिंह सहित विभिन्न जिलाधिकारी, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

What's your reaction?