चित्तौड़गढ़ / बेगूं - राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

चारों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को किया सुपुर्द

सीधा सवाल। बेंगू। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर रविवार शाम करीब 7 बजे मांडना के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस भीषण सड़क हादसे में पहले 2 युवकों की मौत हो गई थी, वही देर रात 2 ओर घायलों ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस प्रकार भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 4 हो गई है। इधर सोमवार सुबह बेगूं चिकित्सालय की मोर्चरी में चारों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि चारों मृतकों की उम्र 35 वर्ष के करीब है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर रविवार शाम करीब 7 बजे मांडना के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें विपरीत दिशा में आए एक वाहन ने पहले बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारी। घायल बाइक सवार दंपत्ति की मदद करने के दौरान सहायता कर रहे युवकों को पीछे से आए तेज वाहनों ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक के बाद एक करीब तीन से चार वाहन पीछे से एक दूसरे से भीड़ गए। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर हाहाकार और चीख पुकार मच गई। हादसे में हेमराज पुत्र किशनलाल गुर्जर निवासी मांडना और राजेश पुत्र भंवरलाल मीणा निवासी कुरतिया, धान मंडी जिला बूंदी की मौके पर ही मौत हो गई, वही देर रात 2 घायलों फोरूलाल पिता बाघा गुर्जर निवासी तीखी का खेड़ा, बेगूं और सोनू पिता चंद्रा गुर्जर निवासी मोई, मांडलगढ़ ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस प्रकार भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 4 हो गई। बताया गया कि 10 घायलों का अलग अलग चिकित्सालयों में उपचार जारी है। इधर बेगूं चिकित्सालय की मोर्चरी में सोमवार सुबह चारों मृतकों के शवों का परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर बेगूं विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ भी बेगूं चिकित्सालय की मोर्चरी पर पहुंचे, जहां मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और बेगूं डीएसपी अंजलि सिंह और बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा से हादसे की जानकारी ली।

बेगूं के युवाओं की मानवता की हर तरफ प्रशंसा

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर रविवार शाम करीब 7 बजे मांडना के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस सड़क हादसे में पहले 2 व्यक्तियों की मौत हो गई थी, वही देर रात 2 ओर घायलों ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इधर रविवार रात दो मृतकों के शवों को बेगूं चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व चेयरमैन एडवोकेट कैलाशचंद्र शर्मा, पत्रकार कमलकिशोर माथुर, दीपक पंचोली, मोनू पंचोली, लादूलाल माली, मुरली वैष्णव, नारायण राठौर, राजू वैष्णव, हनी सिंधी, उमेश भारद्वाज, रामू टेलर ने मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों को भीषण सर्दी से बचाने के लिए मोर्चरी के बाहर ही अलाव और बिछात के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। देर रात बाद एक शव ओर बेगूं चिकित्सालय की मोर्चरी पर पहुंचा तो युवा अलर्ट मोड पर तैनात रहे, वही सोमवार सुबह एक ओर शव मोर्चरी पहुंचा जहां नगर के जागरूक युवाओं ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही और पोस्टमार्टम के बाद शवों को अपने गांव पहुंचाने में भी युवाओं ने सहयोग किया। बेगूं नगर के जागरूक युवाओं की इस मानवता की पूरे बेगूं नगर में प्रशंसा की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह बेगूं विधायक डॉ सुरेश धाकड़ भी बेगूं चिकित्सालय की मोर्चरी पर पहुंचे और हादसे की जानकारी लेकर बेगूं के जागरूक युवाओं को इस कठिन समय में मृतकों के परिजनों के साथ खड़े रहकर निभाई गई मानवता पर धन्यवाद दिया।

What's your reaction?