चित्तौड़गढ़ / बेगूं - जिला कलेक्टर रंजन थपथपाई लोकतंत्र के प्रहरियों की पीठ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

उत्कृष्ट कार्य करने पर लोकतंत्र के प्रहरियों का किया गया सम्मान

सीधा सवाल। बेगूं। उपखंड क्षेत्र के बानोड़ा बालाजी में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाईजर का सम्मान किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर आलोक रंजन द्वारा राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को बखूबी निभाने के लिए बीएलओ और सुपरवाईज़र की पीठ थपथपाई। जानकारी के अनुसार बेगूं विधानसभा क्षेत्र के गंगरार, बेगूं, रावतभाटा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाईजर का सम्मान समारोह मंगलवार को बेगूं उपखंड क्षेत्र के बानोड़ा बालाजी में जिला कलेक्टर आलोक रंजन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रावतभाटा विनोद कुमार मल्होत्रा के मुख्य आतिथ्य एवं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया की अध्यक्षता व गंगरार उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार गेलडा के अति विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 168 बेगूं में शत-प्रतिशत फीडिंग का कार्य पूर्ण करने वाले बेगूं विधानसभा क्षेत्र के गंगरार, बेगूं, रावतभाटा के 314 बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाईजर को उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा और एसडीएम अंकित सामरिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बीएलओ के सतत प्रयासों एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के कारण ही पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपादित हो पाई है। समारोह को जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि बेगूं विधानसभा बहुत विस्तृत क्षेत्र है, ऐसी दुरस्थ जगह पर भी बीएलओ द्वारा पहुंचकर कार्य किया गया, किसी प्रकार की कोई समस्या या शिकायत नहीं आई। उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन के पहले दिन एक बीएलओ जाहिद द्वारा डिजिटलाइजेशन का कार्य कर देने पर मैंने खुद उन्हें फोन कर इस चीज को समझा और इसके लिए एक सत्र भी रखा था। आज इस उपलब्धि पर मैं गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओ पर सेना तैनात है जो बाहरी दुश्मनों से देश की रक्षा कर रही है, लेकिन देश के अंदर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के खिलाफ जो चुनौतियां है कि अगर कोई गलत व्यक्ति मतदान कर रहा है या उसमें कोई कमियां है या त्रुटियां है, उनको आप जैसे बीएलओ और लोकतंत्र के प्रहरी ही पूरा कर सकते हैं। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को बखूबी निभाने के लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं। इस दौरान बेगूं तहसीलदार गोपाललाल जीनगर, रावतभाटा तहसीलदार विवेक गरासिया, गंगरार तहसीलदार पुष्पेंद्रसिंह राजावत, बेगूं नायब तहसीलदार विष्णु कुमार यादव, पारसोली नायब तहसीलदार रामचंद्र वैष्णव सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। समारोह का संचालन राजकुमार रायका ने किया।

What's your reaction?