views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।
चित्तौड़गढ़ के वयोवृद्ध पत्रकार एवं समाजसेवी कंवर लाल भंडारी का 86 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर प्रमुख संस्थाओं, मीडियाकर्मियों और गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। भंडारी ने हिन्दुस्तान समाचार न्यूज एजेन्सी, राजस्थान पत्रिका सहित अनेक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी है। करीब 60 वर्ष तक वे पत्रकारिता से जुड़े रहे और चित्तौड़गढ़ की समस्याओं के साथ-साथ विकास के मुद्दों पर वे लगातार सजग रहे। निर्भिक पत्रकारिता के साथ-साथ उनके सादगीपूर्ण जीवन को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने हमेशा निडर होकर अपनी लेखनी सक्रिय रखी और वे कर सलाहकार संघ के अध्यक्ष भी रहे। तत्कालीन उपराष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भी उनके निकटतम संबंध रहे है। 80 वर्ष तक की आयु तक वे साइकिल पर शहर में घूमते हुए लोगोंे से मिलते रहे है। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके एक पुत्र भारतीय सेना में कर्नल पद पर सेवाएं दे रहे है। आज उनकी चन्दनपुरा स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई।