2961
views
views
सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। नगर के युवा कर अधिवक्ता मनोज सोलंकी को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन (मध्यप्रदेश) द्वारा विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। सोलंकी ने विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय से “उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के अंतर्गत जिला उपभोक्ता फोरम का योगदान—नीमच व मंदसौर जिले के संदर्भ में एक तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया।
यह शोध प्रबंध सेवानिवृत्त वाणिज्य प्राध्यापक एवं पूर्व प्राचार्य, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर तथा सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य डॉ. एल. एन. शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
शोध के दौरान मनोज सोलंकी ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन शोध पत्र प्रकाशित किए तथा विभिन्न संगोष्ठियों में सहभागिता की। शोध प्रबंध में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के अंतर्गत उपभोक्ताओं के आर्थिक संरक्षण, सामाजिक संरक्षण एवं उपभोक्ता जागरूकता पर इसके प्रभाव का विस्तृत एवं तथ्यपरक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।