189
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के मधुवन वार्ड 29 स्थित प्राचीन हाथीकुंड पार्क में नवनिर्मित उद्यान का लोकार्पण एवं विश्राम स्थल का शिलान्यास कार्यक्रम सांसद सी.पी. जोशी के मुख्य आतिथ्य व विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अध्यक्षता में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अनिल ईनाणी, सुदर्शन रामपुरिया व रामगोपाल ओझा ’बस्सी’ उपस्थित थे।
अपने संबोधन में सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि हाथीकुंड पार्क के आधुनिक विकास से स्थानीय निवासियों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम टहलने और शुद्ध वातावरण के लिए एक बेहतरीन स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि विश्राम स्थल के निर्माण से यहाँ आने वाले लोगों को बैठने और आराम करने की उत्तम सुविधा प्राप्त होगी।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह पार्क का जीर्णोद्धार तथा नया विश्राम स्थल स्थानीय जनता की लंबे समय से चल रही मांग को पूरा करेगा।
इस दौरान सभी अतिथियों का स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं द्वारा मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहनाकर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वंदे गंगा अभियान का आयोजन हुआ, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक ने जीव-दया का संदेश देते हुए परिसर में पौधारोपण किया और मूक पक्षियों के लिए परिंडे लगाए और आमजन से भी गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद प्रीति सुखवाल, अनिल भटनागर, झमकलाल सुखवाल, पूर्व पार्षद जगदीश जांगिड़, ओमप्रकाश सुखवाल, विठ्ठल पाण्डेय, शक्तिसिंह राणावत, देवीलाल राठौर और पार्षद प्रतिनिधि नीरज सुखवाल, सत्यनारायण न्याति, नारायणसिंह सारंगदेवोत, महेन्द्र जोशी, बूथ कार्यकारिणी के राजेन्द्र जांगिड़, पुरण धाकड़, विपिन सिंह, सिम्पल वैष्णव, मंजु पितलिया, केपी राणा, सुधीर मेहता सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।