views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में रहने वाली एक आठ साल की मासूम बालिका से दरिंदगी का मामला सामने आया है। वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका का मेडिकल करवाया गया है। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया है। बालिका काफी डरी और सहमी हुई थी। ऐसे में बालिका का मनोचिकित्सक से भी मेडिकल करवाया जाएगा।
जानकारी में सामने आया कि जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में रहने वाली सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी की यह घटना हुई है। इसके माता नहीं होकर पिता भी बीमार है। पीड़िता दादी के साथ गांव में पानी लेकर घर जा रही थी तभी हैवान उसे पीछे से उठा कर ले गया और दरिंदगी की। यह घटना गुरुवार शाम को हुई थी। वहीं शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है। पुलिस ने फिलहाल प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। बेगूं सीआई रविंद्र चारण ने बताया कि आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आवश्यक कार्यवाही जारी है। मामले में अनुसंधान बेगूं डिप्टी अंजली सिंह की और से की जा रही है।
मनोवैज्ञानिक काउंसलर को नियुक्त किया सपोर्ट पर्सन
पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल करवाया है। बाद में उसे बाल कल्याण समिति चित्तौड़गढ़ के समक्ष पेश किया। समिति के सदस्य शिवदयाल सिंह लखावत, सीमा भारती व नीता लोट ने प्रकरण देखा। बालिका को समिति के समक्ष पेश किया तब वह काफी डरी और सहमी हुई थी। समिति ने पुलिस से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। बालिका का उसकी दादी के साथ पुनर्वास किया है। साथ ही मनो चिकित्सक से भी इसका मेडिकल करवाने के लिए पुलिस से चर्चा की। इस प्रकरण में बाल मित्र के रूप में मनो वैज्ञानिक काउंसलर को सपोर्ट पर्सन नियुक्त किया है।