प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - रेलवे भूमि अधिग्रहण मुआवजा, चौथे दिन भी किसानों का धरना जारी, एनएचएआई दर पर मुआवजा देने की मांग
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। रेलवे लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद उचित मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन में अचलपुरा, सेमरड़ा, छोटीसादड़ी, बरेखन, मलावदा, नाराणी सहित अन्य गांवों के सैकड़ों किसान शामिल हुए। किसानों ने रेलवे विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण कार्य ठप करा दिया है।
धरने के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी अपीलों पर सुनवाई करने के बजाय प्रशासन बार-बार मामले को टाल रहा है। लगभग सात महीने तक अपीलें बांसवाड़ा संभागीय आयुक्त के पास लंबित रहीं। इसके बाद डेढ़ महीने के लिए चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर कार्यालय भेज दी गईं। अब यह मामला जयपुर संभागीय आयुक्त के पास स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे किसानों में गहरा आक्रोश है। किसानों का कहना है कि 2014 में एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण के लिए प्रति आरी एक लाख रुपये मुआवजा दिया था। लेकिन रेलवे द्वारा दी जा रही मुआवजा राशि इससे काफी कम है। किसानों ने एनएचएआई की तर्ज पर मुआवजा निर्धारण की अपील की थी। बावजूद इसके, उनकी अपीलों पर सुनवाई करने की बजाय उन्हें जगह-जगह चक्कर कटवाए जा रहे हैं। किसानों ने बताया कि 27 अक्टूबर को किसान अपनी अपीलों की सुनवाई के लिए चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन उस दिन भी उनकी सुनवाई नहीं हुई और अगली तारीख 8 नवंबर दी गई। इसके बावजूद 17 अक्टूबर को राजस्थान सरकार ने पत्रावली स्थानांतरित करते हुए इसे जयपुर संभागीय आयुक्त को सौंप दिया। किसानों ने मांग की है कि उनकी अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा एनएचएआई की दर पर तय किया जाए। साथ ही, "अंडर प्रोटेस्ट" के तहत एसडीएम कार्यालय से मुआवजा राशि का तुरंत भुगतान करवाने की मांग कर रहे हैं। इधर, पिछले चार दिनों से चल रहे इस धरने के कारण रेलवे का निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद है। किसान चेतावनी दे चुके हैं कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा। वही, अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

What's your reaction?