प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - पेंशनर समाज के चुनाव संपन्न,औदीच्य बने अध्यक्ष
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। राजस्थान पेंशनर समाज की स्थानीय शाखा के चुनाव गुरुवार को संपन्न कराए गये।
स्थानीय शाखा के कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया कि शाखा के कार्यरत अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुए पद पर नियुक्ति हेतु जिला शाखा के निर्देशानुसार गुरुवार को चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गये। इस हेतु पेंशनर समाज की साधारण सभा बुलाई गई। जैन ने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में नरेंद्र कुमार नाहर, बाबूराव मराठा और सत्यनारायण शर्मा को नियुक्त किया गया। चुनावी प्रक्रिया से पूर्व सभा भवन में समस्त सदस्यों की बैठक आयोजित हुई।जिसमें मतदाताओं को चुनाव की संपूर्ण कार्य विधि से अवगत कराया गया। तत्पश्चात चुनाव अधिकारियों ने चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ की। अध्यक्ष पद हेतु कुल चार नामांकन प्राप्त हुए। कुछ देर पश्चात दो आवेदकों ने अपने नाम वापस ले लिए। अंत में मुकाबला शंकर लाल मीणा और वीरेंद्र कुमार ऑदिच्य के बीच हुआ । मतदान दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चला। इस दौरान कुल 90 मत पड़े इनमें से वीरेंद्र कुमार औदिच्य को 69 और शंकर लाल मीणा को 20 मत प्राप्त हुए तथा एक मत निरस्त किया गया। परिणाम स्वरूप चुनाव अधिकारी मराठा ने वीरेंद्र कुमार औदिच्य को 49 मतों से विजयी घोषित कर दिया। जैन ने यह भी बताया कि जिलाध्यक्ष मगनीराम सुथार एवं निर्वाचन अधिकारी के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई। पेंशनर साथी कन्हैयालाल जटिया ने अपनी और से जलपान व्यवस्था की। जिला पेंशनर समाज प्रतापगढ़ से जिलाध्यक्ष मगनीराम सुथार, दुर्गाप्रसाद सोलंकी महामंत्री, मदनलाल पंचोली उपाध्यक्ष, महेश चंद्र व्यास एवं इंदु प्रसाद शर्मा आदि अतिथि गण उपस्थित थे । कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन,  सदस्य सुरेश शर्मा, राजेंद्र ऑदिच्य, सह सचिव योगेंद्र ऑदिच्य, वरिष्ठ संरक्षक बनवारी दत्त जोशी ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष मगनीराम सुथार ने अपने उद्बोधन में नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी और तन, मन धन से सेवा कार्य मैं जुट जाने की सलाह दी।
 नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि बीते कल तक जो कुछ भी हो चुका उसका तो हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन आज से हम अपनी पूर्व की गलतियों से सीखते हुए भविष्य को सुधा सकते है। हम तीसरी पीढ़ी या चौथी पीढ़ी पर है।हमें अपने कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। साथ ही पेंशनर भवन का जो स्वरूप पूर्व अध्यक्ष स्व. ओमप्रकाश शर्मा का सपना था, उस सपने को पूरा करने के लिए दिल जान से कोशिश करेंगे। पेंशनर साथियों की ग्रीवांसेज पूरी करने के लिए मुझसे जितनी मदद हो सकेगी करूंगा। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन सचिव विष्णु लाल नागदा ने किया।

What's your reaction?