चित्तौड़गढ़ - बसंत पंचमी पर शिव, सिद्ध और साध्य योग के अद्भुत संयोग में की जाएगी माँ सरस्वती की आराधना
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। सनातन धर्म के लोगों के लिए बसंत पंचमी के पर्व का खास महत्व है ज्ञान, बुद्धि व विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा माघ महीने के शुक्ल पक्ष की इसी पंचमी तिथि को की जाती है। मान्यता है कि माँ सरस्वती की
उपासना करने से साधक को विवेक, बुद्धि, प्रतिष्ठा, कला और वाणी आदि का वरदान मिलता है।वैदिक पंचाग के आधार पर ज्योतिर्विद डॉ. संजय गील ने बताया की इस वर्ष सोमवार,3 फरवरी को बसंत पंचमी पर रेवती नक्षत्र व शिव, सिद्ध और साध्य योग के अद्भुत संयोग में मां सरस्वती की पूजा होगी। साथ ही इसी दिन न्याय के देवता शनि देव सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां पर वह 2 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे, जिसका सीधा लाभ सात्विक जातको को होगा ।

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग की गणना के आधार पर ज्योतिर्विद डॉ. संजय गील ने बताया की इस वर्ष माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का आरंभ रविवार, 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन सोमवार, 3 फरवरी को प्रात: काल 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। इस प्रकार उदयातिथि के आधार पर इस बार रविवार, 2 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

ये जुडी हुई है मान्यताए

प्रचलित धार्मिक मान्यताओ के आधार पर बसंत पंचमी के दिन ही भगवान शिव व माता पार्वती का तिलकोत्सव हुआ और उनके विवाह की रस्में शुरू हुईं थीं अतः इस दिन विवाह का अबूझ मुहूर्त भी माना गया है । ऐसे में इस दिन गृह प्रवेश, नौकरी व व्यापार का आरंभ, भूमि पूजन, वाहन, आभूषण की खरीदारी के लिए उत्तम माना जाता है। मान्यता यह भी है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पीतांबर धारण करके मां सरस्वती का पूजन माघ शुक्ल पंचमी तिथि को किया था।ब्रह्मवैवर्त पुराण के मुताबिक बसंत पंचमी के दिन मंत्र दीक्षा, नवजात शिशुओं का अक्षरारंभ, नए रिश्ते का आरंभ, विद्यारंभ व नए कला का शुरुआत करना शुभ माना जाता है। इस दिन मां सरस्वती के साथ ही भगवान गणेश, लक्ष्मी, नवग्रह, पुस्तक लेखनी व वाद्य यंत्रों की पूजा का विधान भी है । पंचमी तिथि के दिन श्रद्धालु पीले रंग का वस्त्र धारण करते हैं। मान्यता है कि पीले रंग का संबंध गुरु ग्रह से है, जो ज्ञान, धन व शुभता के कारक माने जाते हैं। ग्रह के प्रभाव से धनागमन, सुख व समृद्धि की प्राप्त होती है।

राशि अनुसार इन वस्तुओ का करे दान

ज्योतिषीय मान्यताओ के आधार पर बसंत पंचमी के दिन यदि कोई भक्त मां सरस्वती की पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष चीजों का दान करता है, तो उसे माता रानी से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। बसंत पंचमी के दिन क्रमशः मेष राशि के जातक गुड़ , वृषभ राशि चावल, मिथुन राशि मसूर की दाल, कर्क राशि सफेद ऊनी वस्त्र, सिंह राशि गुड़ का दान , कन्या राशि हरे वस्त्र, तुला राशि चीनी का दान, वृश्चिक राशि गेहूं का दान,धनु राशि पीले रंग के वस्त्रों का दान, मकर राशि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए तिल का दान कुंभ राशि गरीबों को कंबल का दान एवं मीन राशि जातको को गुरु देव और माता सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए बसंत पंचमी के दिन अन्न का दान करना चाहिए ।

What's your reaction?