चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - विधायक कृपलानी ने विधानसभा में उठाया जनजाति विकास क्षेत्र का मुद्दा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

आजादी के बाद से ही कुछ जनजाति क्षेत्रों में नहीं पहुंची बिजली- कृपलानी

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा के तीसरे सत्र के प्रश्नकाल के दौरान निम्बाहेड़ा विधानसभा की निम्बाहेड़ा और छोटीसादड़ी पंचायत समिति में विकास कार्यों को किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी विधानसभा के जनजाति क्षेत्र के कुछ गांवों में अभी भी आमजन को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के साथ विकास काम किए जाने की आवश्यकता है।
इस दौरान उन्होंने छोटीसादड़ी पंचायत समिति के गांव पीलीखेड़ा का मामादेव, कटेड में आज के समय में भी बिजली नहीं होने की बात प्रमुखता से रखी। जिसके बदले में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने की बात कही और कहा कि जिन गांवों में बिजली नहीं है, उन्हें जल्दी ही कुसुम योजना से जोड़ा जाएगा।
विधायक कृपलानी ने अपने विधानसभा के पंचायत समिति निम्बाहेड़ा और छोटीसादड़ी में हो रहे विकास कामों का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उन्होंने जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री से टीएसपी योजना के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों का विवरण मांगा। इस पर जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जवाब देते हुए कहा कि पंचायत समिति निम्बाहेड़ा में बिखरी जनजाति योजना में एक ही गांव को लिया गया है, जबकि पंचायत समिति छोटीसादड़ी के सभी गांव अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत ही शामिल है।
विधायक कृपलानी ने कहा कि बिखरी जनजाति योजना में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के 163 राजस्व गांव जुड़े हुए हैं, लेकिन पिछले 4 सालों में सिर्फ एक ही गांव सरसी में ही इस योजना के अंतर्गत विकास का काम किया गया है, जबकि अन्य गांव अभी भी अभावग्रस्त है और वहां पर विकास काम किया जा सकता है। इस पर मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि निम्बाहेड़ा विधानसभा में पिछले 4 सालों में 652 लाख के 65 कार्यों को वित्तीय स्वीकृति मिली है, जबकि कांग्रेस के मंत्री उस क्षेत्र के विधायक थे, उसके बावजूद भी काम नहीं किया।
उन्होंने बताया कि 53 काम पूरे हो चुके हैं, जो 9 काम किए जा रहे है और 3 कामों के टेंडर प्रक्रिया में है। अभी तक इन कामों पर 597.60 लाख रुपए लग चुके है। जबकि हमारी सरकार के आने के बाद एक साल में ही निम्बाहेड़ा में 22 कामों के लिए 456 लाख रुपयों की स्वीकृति के लिए वित्तीय विभाग को पत्रावली भेजी जा चुकी है। वित्तीय विभाग से राशि मिलते ही स्वीकृति जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा 1 करोड़ 85 लाख के 10 काम विचाराधीन है।
कृपलानी ने बताया कि टीएसपी योजना में आने वाले छोटी सादड़ी पंचायत समिति के कुछ गांव जैसे पीलीखेड़ा का मामा देव, कटेड गांवों में आज भी बिजली नहीं पहुंची। आजादी के बाद से अब तक कुछ गांव अंधेरे में ही रहने को मजबूर है। अंधेरे में ही अपना जीवन यापन करते हैं। ऐसे में सरकार को इन गांवों को चयनित करते हुए बिजली उपलब्ध करवाना चाहिए। इसके जवाब में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि बिजली देने का काम बिजली विभाग करता है। अगर आपके क्षेत्र में बिजली के डिमांड है, तो इसका प्रस्ताव भेजें। हम जल्दी ही कुसुम ए, बी और सी योजना में प्रस्ताव स्वीकार कर गांव तक बिजली पहुंचाएंगे।

What's your reaction?