प्रतापगढ़ - मोबाइल बेचने का झांसा देकर 2.38 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने दिल्ली और जयपुर से पकड़े तीन आरोपी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

खाते खुलवाकर सरगना को सौंपते थे दस्तावेज

सीधा सवाल। प्रतापगढ़। मोबाइल थोक व्यापारी बनने का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए प्रतापगढ़ साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो को दिल्ली के एक होटल से जबकि तीसरे को जयपुर से पकड़ा गया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर ठगी विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी परबत सिंह एवं डीएसपी गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी हरिसिंह मय टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। एसपी विनीत बंसल ने बताया कि मामला 16 मार्च 2023 का है। जब प्रतापगढ़ निवासी तुषार बत्रा ने रिपोर्ट दी कि एक व्यक्ति ने खुद को देवास निवासी सुमित पुत्र अशोक कुमार चंदवानी बताया और मोबाइल थोक व्यापारी बनकर संपर्क किया। आरोपी ने दो लाख 38 हजार 550 रुपये ट्रांसफर करवाए और फिर सारे मोबाइल बंद कर दिए।
पीड़ित ने बताया कि वाट्सएप चैट भी आरोपी ने डिलीट कर दिए। इस पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खातों को फ्रीज किया गया और खातों का विवरण खंगाला गया। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शनों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। बलराम मीणा और अतीश खंडेलवाल के दिल्ली में छुपे होने की सूचना पर टीम ने दोनों को होटल से पकड़ा। वहीं, तीसरे आरोपी अशोक कुमार को जयपुर से डिटेन किया गया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उसकी पासबुक, चेकबुक, एटीएम और सिम मुख्य सरगना को सौंप देते थे। बदले में इन्हें प्रति खाता 50 हजार रुपये मिलते थे। ये खाते साइबर ठगी और गेमिंग एप्स में फर्जी इन्वेस्टमेंट के लिए इस्तेमाल होते थे। गिरफ्तार आरोपी में बलराम मीणा, निवासी अभयपुरा, जयपुर, अतीश खंडेलवाल, निवासी प्रतापनगर, जयपुर और अशोक बैरवा, निवासी महुवा, दौसा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस की इस कार्यवाही में प्रतापगढ़ साइबर थाना अधिकारी हरिसिंह, सहायक उप निरीक्षक कमलेश कुमार, कांस्टेबल दशरथ कुमार, कांस्टेबल रमेश चंद्र, पांचूराम, विनोद महिला कांस्टेबल मिराज कुंवर, संगीता, अंकिता माली ,महेश टीम में शामिल थे।पुलिस का कहना है कि मुख्य सरगना की तलाश जारी है ।

What's your reaction?