चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - राजपूत समाज ने राणा पूंजा जी की मूर्ति के वेशभूषा परिवर्तन पर जताया विरोध
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। निंबाहेड़ा।
राजपूत समाज ने उपखंड अधिकारी निंबाहेड़ा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए राणा पूंजा सोलंकी के इतिहास को विकृत करने के प्रयासों पर गहरा आक्रोश जताया है। ज्ञापन में कहा गया है कि राणा पूंजा सोलंकी, पानरवा के क्षत्रिय राजपूत शासक थे, जिन्होंने महाराणा प्रताप के परम सहयोगी के रूप में हल्दीघाटी युद्ध में भील व राजपूत संयुक्त सेना का नेतृत्व करते हुए अहम भूमिका निभाई थी।
ज्ञापन में यह आरोप लगाया गया कि वर्तमान में राजनीतिक षड्यंत्रों व वोट बैंक की राजनीति के चलते राणा पूंजा को भील समाज से संबंधित बताया जा रहा है और इसी के चलते भोपालसागर चौराहे पर उनकी स्थापित प्रतिमा को आदिवासी वेशभूषा में दिखाया गया है। राजपूत समाज ने इसे सम्पूर्ण समाज का अपमान बताया है।
राजपूत समाज ने यह भी स्पष्ट किया कि राणा पूंजा सोलंकी के क्षत्रिय राजपूत होने के प्रमाण जैसे पट्टे, परवाने, शिलालेख व अन्य ऐतिहासिक दस्तावेज आज भी पानरवा में उनके वंशजों के पास उपलब्ध हैं।
राजपूत समाज ने मांग की है कि या तो उक्त मूर्ति को वहां से हटाया जाए या फिर उसे राजपूत समाज की पारंपरिक वेशभूषा में पुनः स्थापित किया जाए। अन्यथा 29 मई को मेवाड़ के समस्त क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा भोपाल सागर में कार्यक्रम से दूरी बनाकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धीनवा, भारत सिंह खोर, लक्मण सिंह बड़ोली, कुलदीप सिंह डाबला, भारत सिंह चोगावड़ी, नाहर सिंह देवड़ा, रणजीत सिंह नारेला, कैलाश सिंह, अरविन्द सिंह बड़ोली, दीपक सिंह बड़ोली, अरविन्द सिंह अरनोदा, समुन्दर सिंह गुंदुसर, कमल सिंह धीनवा, कुलदीप सिंह झाला, रविराज सिंह भावलिया, राजेन्द्र सिंह मांगरोल सहित निंबाहेड़ा तहसील व चित्तौड़गढ़ जिले मेवाड़ के बड़ी संख्या में क्षत्रिय राजपूत समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

What's your reaction?