चित्तौड़गढ़ - जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के उन्नयन हेतु आरएमआरएस बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजकीय श्री सांवलियाजी सामान्य जिला चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (आर.एम.आर.एस.) की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर एवं आरएमआरएस अध्यक्ष आलोक रंजन की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में चिकित्सा सेवाओं के उन्नयन, अधोसंरचना सुधार एवं रोगी हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के माध्यम से चिकित्सालय के सिविल एवं विद्युत रखरखाव कार्यों हेतु वर्ष भर के लिए वार्षिक अनुबंध स्वीकृत करने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया। इसके लिए आरएमआरएस मद से सिविल कार्य हेतु ₹114.06 लाख एवं विद्युत कार्य हेतु ₹48.89 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। पीडब्ल्यूडी द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में चौकी स्थापित कर सभी संबंधित कार्यों को संपादित किया जाएगा।

चिकित्सालय में बिजली आपूर्ति की निर्बाधता सुनिश्चित करने हेतु 500 केवीए जनरेटर क्रय करने की सहमति सर्वसम्मति से दी गई।

चिकित्सा सुविधाओं को और सशक्त करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं विधायक चित्तौड़गढ़ चंद्रभान सिंह आक्या ने हिस्टोपैथोलॉजी लैब (₹85 लाख), अतिविशिष्ट जांच उपकरण (₹18 लाख), डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन (₹30 लाख) तथा ईको-कार्डियोग्राम मशीन (₹30 लाख) की डीएमएफटी मद से व्यवस्था हेतु प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में सहमति प्राप्त हुई।

विभिन्न वार्डों, सर्जिकल आईसीयू, सामान्य व मातृ ऑपरेशन थियेटरों हेतु केन्द्रीकृत एवं स्प्लिट एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाए जाने एवं उनका अनुरक्षण यूआईटी के माध्यम से करवाने के निर्देश दिए गए।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को ऑन-कॉल लाने-लेजाने के लिए वाहन क्रय करने का भी निर्णय लिया गया।

महिला एवं बाल चिकित्सालय की बाउंड्रीवाल की फेंसिंग, फर्श मरम्मत एवं संपूर्ण अस्पताल परिसर के रंगरोगन कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाए जाएंगे।

सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार

साफ-सफाई की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए मशीन आधारित, गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सफाई का कार्य सफल निविदादाता को शर्तों के साथ दिया जाएगा, जिसमें सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना, सुपरवाइजर की नियुक्ति तथा नियमित मॉनिटरिंग शामिल है। यह कार्य आरटीपीपी नियमों के तहत किया जाएगा।

पार्किंग एवं अन्य जनसुविधा सुधार निर्देश

चिकित्सालय की पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए गए। संवेदक को अंतिम चेतावनी दी गई कि कार्मिक ड्रेस कोड में रहें, मरीजों एवं परिजनों से उचित व्यवहार करें और कोई अनुचित वसूली न करें, अन्यथा ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी।

नगर परिषद को अस्पताल परिसर से आवारा मवेशियों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, खराब पड़ी हाईमास्ट लाइटों को शीघ्र दुरुस्त करने हेतु यूआईटी के कनिष्ठ अभियंता को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में जिला चिकित्सालय के अधीक्षक, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?