चित्तौड़गढ़ / भुपालसागर - शिक्षकों की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दिलाया आश्वासन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। भूपालसागर।

उपखण्ड क्षेत्र के देवड़ा खेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए स्कूल गेट पर तालाबंदी कर दी। विद्यालय में विषयाध्यापकों के छह पद रिक्त होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया।

करीब 200 से अधिक ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में यह विरोध प्रदर्शन हुआ। मौके पर पहुंचे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) रमेश चंद्र मीणा एवं पीईईओ लक्ष्मण सिंह चुंडावत ने ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को शांत किया। अधिकारियों ने सभी रिक्त पदों को जल्द भरने का आश्वासन दिया, साथ ही तुरंत प्रभाव से दूसरे विद्यालयों से शिक्षकों की व्यवस्था करने की बात कही।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र सुखवाल ने जानकारी दी कि विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत एवं स्तर-प्रथम सहित कुल छह पद रिक्त हैं। यह विद्यालय वर्ष 2022 में क्रमोन्नत हुआ था, लेकिन आज तक स्वीकृत पदों पर नियुक्ति नहीं हुई, जिससे बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इस विद्यालय में रावों का खेड़ा, गुजरीया खेड़ा, बंजारा का खेड़ा, गाडरीया वास सहित आसपास के गांवों से कुल 214 छात्र-छात्राएं अध्ययन हेतु आते हैं। मौके पर एसडीएमसी सदस्य रोशनलाल जाट, राजमल नाई, बालूराम बेरवा, दलीचंद जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों में दलीचंद जाट, मोहनलाल जाट, नगजीराम, मांगीलाल, नाथूलाल तेली, रामलाल बैरवा, अंबालाल बेरवा, शंकरलाल भील, शोलाराम बंजारा सहित अन्य ने आवाज़ उठाई कि बच्चों का भविष्य अंधकार में ना जाए, इसके लिए सभी स्वीकृत पदों को शीघ्र भरा जाए। सीबीईओ रमेश चंद्र मीणा ने मौके पर तालाबंदी को खुलवाते हुए आश्वासन दिया कि विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी तथा अस्थायी रूप से पास के विद्यालयों से अध्यापक भेजकर पढ़ाई की व्यवस्था करवाई जा रही है।

What's your reaction?