views
सीधा सवाल। बिनोता। कस्बे सहित क्षेत्र में रक्षा बंधने पर्व परम्परागत तरीके से बहिन द्वारा भौंका कलाई पर रक्षा सूत्र बंधाकर मनाया गया। सुबह से ही बाजार में राखी नारियल मिठाई खरीदने वाली महिलाओं की भीड़ रही।
दूर दराज गांवों से बहिनें रक्षा बंधन का पर्व मनाने के लिए अपने भाई के घर पहुंची। शोकाकुल परिवारों में एक दिन पूर्व शोक निवारण की राखी बांधी गई। शोक निवारण की रस्म अदा की गई। शनिवार को शुभ मुहूर्त में बहिनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर मुंह में मिठाई खिला कर श्री फल देकर खुशहाली की कामना की।
महिलाओं द्वारा अपने ग्राहकों बाहर श्रवण पुत्र की छवि बना कर उनकी पूजन कर मिठाई का भोग लगाया गया। बिनोता के चपलोत परिवार के मुखिया हस्ती मल चपलोत की उपस्थिति में नो भाइयों की चार बहिनों ने सामूहिक राखी बांधी। इस परिवार के करीब चालीस सदस्यों ने सामूहिक रक्षा बंधन का पर्व एक साथ मिलकर मनाया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान, वाहनों पर राखी बांधी।