उदयपुर - सुप्रीम कोर्ट ने 17 साल पुराने विवाद में नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ को दी कड़ी फटकार, हाईकोर्ट के आदेश की 14 दिन में पालना के निर्देश
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। फतेहनगर। लगभग 17 साल पुराने भूमि विवाद में नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ को सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिल पाई। सुप्रीम कोर्ट ने नगरपालिका की ओर से दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज करते हुए राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश की पालना 14 दिन में करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि आदेश की अवहेलना को अवमानना माना जाएगा। साल 2008 में ग्राम सनवाड़ के खसरा नंबर 1036 और 1037 से 13,237 वर्ग फीट जमीन नगरपालिका ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर क्वार्टर निर्माण के लिए ली थी। उस समय अपीलार्थियों को आश्वासन दिया गया था कि उन्हें बदले में आबादी भूमि फतेहनगर-सनवाड़ रोड पर दी जाएगी। लेकिन जमीन देने के बजाय नगरपालिका ने बाद में एक प्रस्ताव पारित कर देने से मना कर दिया। इसके खिलाफ अपीलार्थियों ने अधिवक्ता कल्पतरु त्रिपाठी के माध्यम से हाई कोर्ट में रिट दायर की। एकलपीठ ने 6 नवंबर 2023 को नगरपालिका को जमीन देने के आदेश दिए, लेकिन जमीन की लोकेशन स्पष्ट नहीं होने से मामला डिवीजन बेंच में गया। 21 मई 2025 को राजस्थान हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस की बेंच ने अपील स्वीकार करते हुए नगरपालिका को खसरा नंबर 1219, सनवाड़-फतेहनगर रोड किनारे समकक्ष भूमि आवंटित करने का आदेश दिया। साथ ही, अपीलकर्ताओं को लंबे समय से हो रहे उत्पीड़न को देखते हुए नगरपालिका पर 5 लाख रुपये का जुर्माना (कॉस्ट) भी लगाया और 45 दिन में जमीन का आवंटन करने के निर्देश दिए।

नगरपालिका ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर की। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त 2025 को सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी और कहा "लागत (कॉस्ट) के मुद्दे पर भी हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं है। यदि हाई कोर्ट के आदेश का पालन अब तक नहीं हुआ है, तो आज से दो सप्ताह के भीतर इसे लागू किया जाए। अन्यथा प्रतिवादी पक्ष आवश्यक कार्रवाई कर सकेंगे।" सुप्रीम कोर्ट में अप्रत्यर्थी राजकुमार कोठारी, शिवानी कोठारी एवं मयंक कोठारी की ओर से अधिवक्ता रवि भंसाली एवं कल्पतरु त्रिपाठी ने पैरवी की।

 अब नगरपालिका के सामने हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। यदि 14 दिन में आदेश की पालना नहीं हुई तो अवमानना की कार्रवाई तय मानी जा रही है।

What's your reaction?