चित्तौड़गढ़ - कन्या महाविद्यालय में मनाया ओजोन दिवस,दिलाई ओजोन संरक्षण की शपथ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजकीय कन्या महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ में विश्व ओजोन सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. गौतम कुमार कुकड़ा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. कुकड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओजोन परत जीवन की ढाल है और हमें इसे सुरक्षित रखना ही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा सबसे बड़ा उत्तरदायित्व है।
इस अवसर पर डॉ. जसप्रीत कौर ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से ओजोन परत की सुरक्षा पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि ओजोन परत हमें सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है, और यदि यह परत क्षतिग्रस्त हो जाए तो चर्म कैंसर, आँखों में मोतियाबिंद तथा फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।अपने व्याख्यान में उन्होंने मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल 1987 का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार ओजोन परत को नुकसान पहुँचाने वाले रसायनों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि नागरिकों का संवैधानिक कर्तव्य है कि वे पर्यावरण की रक्षा करें और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें। साथ ही पंचामृत योजना के तहत भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और 2070 तक नेट ज़ीरो लक्ष्य हासिल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। डॉ. कौर ने विद्यार्थियों को ‘क्या करें’ और ‘क्या न करें’ के माध्यम से जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने के लिए प्रेरित किया, जैसे– सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना, अधिक पेड़ लगाना, LED बल्बों का प्रयोग करना, सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचना और 3R’s (Reduce, Reuse, Recycle) को अपनाना। उन्होंने छात्राओं को संदेश दिया कि आप हमारे भविष्य के संरक्षक हैं, आपकी छोटी-छोटी कोशिशें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।
इस अवसर पर डॉ. ज्योति कुमारी एवं रिंकी गुप्ता के निर्देशन में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीना समूह ने प्रथम स्थान तथा रचना पुर्बिया समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य डॉ. सी.एल. महावर, डॉ. लोकेश जसोरिया, रेखा मेहता, जयश्री कुदाल,  डॉ. श्याम सुन्दर पारीक, डॉ. प्रीतेश राणा, डॉ. गोपाल जाट, दिव्या चारण, वंदना शर्मा आदि एवं लगभग 50 छात्राएं उपस्थित रही।

What's your reaction?