चित्तौड़गढ़ - धनतेरस पर ब्रह्म एवं इंद्र योग में बरसेगी माँ लक्ष्मी एवं कुबेर की कृपा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से मानी गयी है । सनातन धर्म में धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है जो कि इस वर्ष शनिवार 18 अक्टूबर को है । धनतेरस के दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी,कुबेर देवता और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा अर्चना की जाती है वही अगले दिन नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान धन्वंतरि की पूजा उपासना करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और व्यक्ति ऊर्जावान रहता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अंशावतार माना जाता है एवं उनके हाथ में अमृत कलश होने की वजह से इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा भी देखने को मिलती है । हिन्दू पंचाग के आधार पर ज्योतिषाचार्य डॉ. संजय गील ने बताया की धनतेरस पर अत्यंत शुभ और दुर्लभ योग बन रहे हैं, जो इस पर्व को खास और फलदायी बना रहे हैं। त्रयोदशी पर इंद्र योग, वैधृति योग के साथ ही ब्रह्म योग निर्मित हो रहा है जो शनिवार, 18 अक्टूबर की सुबह से रात 1:48 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि ये योग ऐश्वर्य, सौभाग्य और समृद्धि देने वाले एवं धन प्राप्ति व शुभ कार्यों के लिए अनुकूल है। इस दिन पूर्वा और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र कि उपस्थिति को स्थाई संपत्ति देने वाला माना जाता है, इसलिए इस दौरान खरीदारी करना बहुत ही लाभकारी होता है। इसी प्रकार धनतेरस पर बुध का त्रिकोण और मंगल का केंद्र योग व्यापार, निवेश और धन वृद्धि के लिए बहुत ही अनुकूल है। मान्यता है कि इस विशेष संयोग में माता लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि की पूजा करने से सुख और समृद्धि में वृद्धि भगवान धन्वंतरि भक्तो को आरोग्य प्रदान करते है ।

*धनतेरस शुभ मुहूर्त*

हिन्दू पंचाग के आधार पर ज्योतिषाचार्य डॉ. संजय गील ने बताया की इस वर्ष त्रयोदशी तिथि शनिवार 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से प्रारंभ होकर रविवार, 19 अक्टूबर, को दोपहर 01:51 बजे समाप्त होगी । इस प्रकार धनतेरस पूजा का सर्वश्रेष्ठ समय शनिवार 18 अक्टूबर को सायं 7:16 बजे से रात्रि 8:20 बजे तक रहेगा । मान्यताओ के आधार पर धनतेरस की पूजा हमेशा प्रदोष काल में की ही जाती है, जिसमे माता लक्ष्मी, कुबेर की पूजा अर्चना कर यम के निमित्त की दक्षिण दिशा की ओर दीपदान किया जाता है, जिससे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है ।

प्रदोष काल: सायं 05:48 से रात्रि 08:20 बजे तक ।

वृषभ काल: सायं 07:16 से रात्रि 09:11 बजे तक ।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त – 

मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से धन में 13 गुणा वृद्धि होती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन स्वर्ण, चांदी, बर्तन, झाड़ू, श्री यंत्र,चावल,धनिया.झाड़ू, गोमती चक्र,पान के पत्ते , नमक ,वाहन, प्रॉपर्टी आदि क्रय करना शुभ माना गया है,वही इसके विपरीत एल्युमिनियम, स्टील, प्लास्टिक, कांच, काले तेल या घी चीनी मिट्टी के बर्तन खरीदने से बचना चाहिये ।   

ब्रह्म योग – सूर्योदय से रात्रि 1:48 बजे तक ।

अभिजीत मुहूर्त – प्रातः 11:43 से दोपहर 12:29 बजे तक ।

 विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजे से लेकर 02 बजकर 46 मिनट तक । 

 गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 48 मिनट से 06 बजकर 14 मिनट तक । 

 निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक । 

*सरल पूजा विधि*

धनतेरस के अवसर पर शुभ समय में पूर्व अथवा उत्तर दिशा में धन्वंतरि देव के साथ मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना कर घी का दीपक प्रज्वलित करें और संध्या के समय द्वार पर दीपक जलाएं । धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव को पीली मिठाई का भोग एवं धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी को कुमकुम, हल्दी, अक्षत, हलवा अथवा खीर का भोग अर्पित कर मंत्रों का जाप एवं आरती करें ।मान्यता है कि इस दिन जो भी खरीदे मां लक्ष्मी को अर्पित करने से परिवार में समृद्धि आती है ।

धन्वंतरि देव मंत्र - 'ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः

कुबेर मंत्र - ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।

What's your reaction?