चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - विद्युत निगम की लापरवाही से 13 घंटे तक अंधेरे में रहा चिकारड़ा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

एफआरटी केवल कागजों में चलती रही, गांव की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं, जगह-जगह केबल कटना, पोल झुकना आम बात

चिकारड़ा। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कारनामे आए दिन सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी निगम के अधिकारी और कार्मिक व्यवस्था में कोई सुधार लाने को तैयार नहीं दिखते। इसी का ताजा उदाहरण चिकारड़ा में 13 घंटे की बिजली कटौती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अजमेर विद्युत निगम लिमिटेड की कार्यप्रणाली केवल कागजों में चल रही है। सुधार के सारे दावे हवा में हैं और चिकारड़ा जैसे गांवों के लोग आज भी अंधेरे में रहकर निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात रिमझिम बारिश के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होती रही। इसी दौरान रात्रि 12 बजे के बाद गांव की विद्युत आपूर्ति अचानक बंद हो गई, जो कि 13 घंटे बाद जाकर बहाल हुई। विद्युत कार्मिकों का कहना है कि नहर के समीप एक पोल से तार टूट गया था, जिसके चलते आपूर्ति बाधित हुई।

अब सवाल उठता है कि जब विद्युत निगम के पास एफआरटी (फॉल्ट रिपेयर टीम) मौजूद है, जिसका काम 24 घंटे बिजली व्यवस्था को सुचारू रखना है, तो फिर एक तार जोड़ने में 13 घंटे क्यों लग गए? जबकि सामान्यतः इस तरह के काम में 20 से 30 मिनट से अधिक समय नहीं लगता। यह स्थिति निगम की कार्यप्रणाली और कार्मिकों की लापरवाही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। इससे पहले भी ऐसा ही वाकया सामने आया था, जब 5 फीट की केबल जोड़ने में पूरे 8 घंटे लगा दिए गए थे। 

चिकारड़ा कस्बे में बिजली की स्थिति इतनी बदहाल है कि कब लाइट चली जाए और कब आए — यह भगवान भरोसे है। दिनभर में 10 से 20 बार स्ट्रिपिंग (आपूर्ति बाधित होना) आम बात है। गांव में कई जगह पोल झुके हुए हैं, कहीं बीच से टूटे हुए हैं, तो कहीं तार सिर पर झूलते नजर आते हैं। लेकिन जब तक कोई हादसा न हो, तब तक विभागीय अधिकारी-कर्मचारी ध्यान नहीं देते।

पिछले एक वर्ष में ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार “समस्या समाधान शिविर” आयोजित किए गए, जिनमें बार-बार यही शिकायतें आईं — “कहीं पोल झुके हुए हैं, कहीं टूटे हुए, कहीं तार लटके हुए हैं।” शिकायतें तो रजिस्टर कर ली जाती हैं, लेकिन उनका निस्तारण आज तक नहीं होता।

नहर पर तार टूटने को लेकर लाइनमैन सुग्रीव चौधरी ने बताया कि “रात्रि 12 बजे के बाद एक खंबे से तार टूट गया था, जिसे सुबह 12 बजे जाकर जोड़ा गया।” यानी एक तार टूटने के कारण पूरा गांव 13 घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। जबकि FRT की मौजूदगी के बाद भी रातभर कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा।

लापरवाही का आलम यहीं नही होता खत्म

जीएसएस पर ठेका कर्मियों की 3 व्यक्तियों की 8-8 घंटे की ड्यूटी तय है, जबकि यहां एक-एक व्यक्ति 12-12 घंटे की ड्यूटी कर रहा है। यही हाल FRT का भी है — 12 व्यक्तियों की टीम के बावजूद रात में कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि “लाइट बंद होने पर हमें 100–200 रुपये देकर किसी दूसरे व्यक्ति से तार जोड़वाना पड़ता है।” इससे बड़ा लापरवाही का उदाहरण और क्या होगा? इस मामले में एक्सईएन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन नो रिप्लाई मिलता रहा।

इनका कहना है

“13 घंटे तक सप्लाई बंद रही, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मुझे सुबह 10 बजे बताया गया। ऐसा क्यों हुआ, इसकी जानकारी करवाता हूं।”

अविनाश खरे, सहायक अभियंता, डूंगला

“रात में FRT का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे तार नहीं जोड़े जा सके। सुबह भी FRT का व्यक्ति नहीं आया, इसलिए दूसरे व्यक्ति उदयलाल को बुलाकर तार जोड़ा गया और दोपहर 12 बजे सप्लाई चालू की गई।”

सुग्रीव चौधरी, लाइनमैन, चिकारड़ा

What's your reaction?