चित्तौड़गढ़ - जिला कलक्टर ने किया तहसील एवं उपखण्ड कार्यालय क्षेत्रों का औचक निरीक्षण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

जनसुविधा और विकास योजनाओं की प्रगति का कलक्टर ने लिया जायजा

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने तहसील एवं उपखण्ड कार्यालय क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, अभिलेख रख-रखाव, राजस्व प्रकरणों की स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने राजस्व विभाग, भू-अभिलेख, स्थापना, पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, जलदाय, विद्युत, कृषि, पशुपालन, पंचायत समिति आदि विभागों के अधिकारियों से विभागवार जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अभिलेखों की जांच कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा कार्यालयों में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालयों में उपस्थित कार्मिकों की उपस्थिति रजिस्टर जांची गई। अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य के कार्यों में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलक्टर ने पंचायत समिति स्तर पर भी निरीक्षण किया। पंचायत समिति अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक गांव में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम स्तर पर निगरानी तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए।

पशुपालन विभाग को मुख्यमंत्री मेला पशु बीमा योजना के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अब तक जारी दावों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, निर्माण सामग्री की जांच नियमित रूप से करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने एवं शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए निर्देश दिए गए।

पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन कायम रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त गश्त लगाने के निर्देश दिए गए।

कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि जिले की विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने आगामी 4 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक के लिए विभागवार रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए।

What's your reaction?