630
views
views
बाल कलाकार सहित सुर संगम म्युजिकल ग्रुप सहित अन्य कलाकारो ने बिखेरे अपने सुरो के जलवे
सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। तुम मुझे यूं भुला न पाओगे सहित हजारो सदाबहार गीतों को अपनी आवाज देने वाले पार्श्व गायक मोहम्मद रफी के 101 वे जन्म दिन के उपलक्ष्य में बुधवार सांय सुरश्री म्युजिक एकेडमी के बाल कलाकारो सहित सुर संगम म्युजिकल ग्रुप के कलाकार के सयुंक्त तत्वाधान में उनके सदाबहार गीतों को अपनी आवाज देकर उनकी याद ताजा की। कार्यक्रम के आरम्भ में महा मण्डलेश्वर चेतनदास जी महाराज के शिष्य रतनदास बेरागी एवं भजन जिज्ञासु,रमेश प्रजापति, हरीश मेनारिया एवं उदयपुर से विशेष रूप से आमन्त्रित सोनी लालवानी आदी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवल कर माल्यापर्ण किया तत्पश्चात सुरश्री म्युजिक एकेडमी के प्रबन्धक गोरी शंकर ने ईश्वर अल्ला तेरो नाम सबको सन्मती दे भगवान की स्तुती गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरूआत की उसके बाद अपेक्षा विराणी ने चुनचुन कर आई चिडिया, हर्षित जेन आज मौसम बडा बेईमान है....,, ज्याईलोफोन पर 9 वर्षिय कियाना सेहलोत ने लिखे जो खत तुझे एवं 4 वर्षिय हिमाक्षी रामचन्दानी ने चक्के पे चक्का चक्के पर गाडी प्रस्तुती को काफी सराहा गया, चन्दन कुमार ने आने से उसके आऐ बहार... गोरीशंकर एवं रेखा सोलंकी ने वादा करले साजना......राकेष गुप्ता - दर्दे ए दिल अयान एवं प्रषान्त की गीटार पर प्रस्तुती को भी काफी सराहा गया। हिमांग सोलंकी-मेने पुछा चांद से, भादसोडा से सुरेष आचार्य-बडी दुर से आया... ज्योती मोदी- तु इस तरह से मेरी जिन्दगी जाकीर हुसेन- पर्दा है पर्दा व रेषम पूर्सवानी- दिवाना हुआ बादल व विश्णु सिंह ने तुमने मुझे देखा, लोकेष मेनारिया- खोया खोया चांद रेखा सोंलकी- तुझको पुकारे मेरा प्यार गीत की प्रस्तुती ने खुब तालिया बटोरी, वहीं सुरं संगम ग्रुप के संयोजक दिलीप बक्षी द्वारा मोहम्मद रफी द्वारा गाया गया सबसे प्रचलित टाईटल सोंग तुम मुझु यु भुला ना पाओगे व राहुल बक्षी ने ओ माई लव व नवजीत जैन व सीमा जैन ने जनम जनम का साथ है... डॉ महेन्द्र चौहान ने छलकाए जाम .... गीत ने भी खुब तालियां बटोेरी व अंत में सभी कलाकारो द्वारा सयुंक्त रूप से यामा यामा यामा यामा ये खुब सुरत जहां ....पर पुरा पाण्डाल तालियो की गडगडाहट से गुंज उठा कार्यक्रम के अंत में आभार गोरी शंकर सोलंकी द्वारा प्रस्तुत किया सभी बाल कलाकारों को उनकी प्रस्तुतियों पर अतिथीयों द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।