714
views
views
आलाखेड़ी में श्रीमद् भागवत कथा के विविध आयोजन जारी
सीधा सवाल। डूंगला। उपखंड क्षेत्र के कृष्ण नगर आलाखेड़ी के श्री राधे कृष्ण गौ शाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा वाचक सुदर्शनाचार्य महाराज ने कथा के दौरान विभिन्न छंद पहलुओं पर मार्मिक वर्णन किया। तथा कहा कि भगवान श्री कृष्ण को गौ माता अत्यंत प्रिय थी। हिन्दू धर्म की नींव ही गौ माता है । गौ माता के शरीर में 33 कोटि देवता निवास करते हैं। प्राणी मात्र को गौ माता की सेवा करनी चाहिए । जिससे सभी देवताओं की सेवा पूजा आराधना हो जाती है । वही कहा कि इससे बड़ा ओर कोई धर्म नहीं है।
कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया । इस अवसर पर टॉफियां व फल वितरित किया गया । श्रद्धालुओ ने जन्मोत्सव को लेकर धूम धड़ाके से उत्सव मनाते हुए भरपूर नृत्य किया ।
गौ भागवत कथा के दौरान गौ भक्त द्वारा विभिन्न स्थान से गौ माता के लिए मायरा लेकर आ रहे है। भक्तगणों ने भारतीय परिधान पहने तो महिलाओं ने लाल चुंदड़ पहन कर ग्रामवासियों के साथ बाजे गाजे के साथ कथा स्थल पहुच रहे है। मायरा लाने वाले भक्तो का स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है। गौ माता के मायरे में गौ भक्तो द्वारा 21000, 51000, 131000 रुपए व गौ ग्रास, चारा, हरी घास, गुड़ ,दलिया, सेंधा नमक, खल कपाश्या का मायरे ला रहे है ।
आयोजन में उभरते हुए सितारे एक्टर देव मेनारिया मेणार, बड़ीसादड़ी प्रधान नन्दलाल मेनारिया, बड़ीसादड़ी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्कर राज माली,एलवा माता विकास समिति अध्यक्ष नारायण लाल व्यास सहित गणमान्य जनों के साथ कई ग्रामीणों ने शिरकत की।
