चित्तौड़गढ़ - दादा-पोते की जोड़ी होगी सम्मानित, बहरूपिया कलाकार छगनलाल भांड व विक्रम भांड को डॉ अंबेडकर कीर्ति मिलेगा सम्मान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बहरूपिया कलाकार छगनलाल भांड एवं उनके सुपोत्र विक्रम भांड को इस वर्ष “डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान–2026” से सम्मानित किया जाएगा। चित्तौड़गढ़ जिले की इस दादा–पोते की जोड़ी ने अपनी कला से न केवल परंपरा को जीवित रखा है, बल्कि बहरूपिया कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
छगनलाल भांड ने अपनी अद्भुत कला के दम पर इस परंपरा को वैश्विक मंच तक पहुंचाया, वहीं उनके सुपोत्र विक्रम भांड ने उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए विलुप्त होती बहरूपिया कला को वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर पुनर्जीवित किया है। 86 वर्ष की आयु में भी छगनलाल भांड का मंच पर सक्रिय रहना कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
एक ही परिवार की दो पीढ़ियों का इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
यह सम्मान 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नागौर जिले के रोहिणी गांव में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए देशभर से 100 विशिष्ट हस्तियों का चयन किया गया है, जिन्होंने कला, शिक्षा, विज्ञान, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
कार्यक्रम अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू एवं डॉ अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति, रोहिणी के संयुक्त तत्वावधान में महंत डॉ. नानक दास जी महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय रूप में आयोजित होगा।
13 अप्रैल की संध्या को सांस्कृतिक संध्या, काव्य पाठ, कबीर भजन एवं गायन कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 14 अप्रैल को सुबह 8 बजे शोभायात्रा, 9 बजे पंजीयन एवं 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य समारोह का शुभारंभ होगा।
समारोह में जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर, नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा, राज्य मंत्री डॉ. मंजू मेघवाल, पद्मश्री हिमताराम भांभू, पूर्व डीजीपी रवि प्रकाश मेहरड़ा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12:15 बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा।
इसके पश्चात चयनित प्रतिभाओं को “डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान–2026” से सम्मानित करते हुए भारतीय संविधान की प्रतियां भेंट की जाएंगी।

What's your reaction?