प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - किसानों का 39 वें दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन, 2014 के आधार पर मुआवजा देने की मांग
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। बड़ीसादड़ी-नीमच रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर छोटीसादड़ी और आसपास के छह गांवों के किसान पिछले 39 दिनों से धरना-प्रदर्शनकर रहे हैं। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है, और उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा।
धरना स्थल पर जुटे किसानों ने बताया कि वर्ष 2014 में राष्ट्रीय राजमार्ग 113 के लिए प्रति आरी ₹1 लाख मुआवजा दिया गया था। लेकिन अब रेलवे परियोजना के तहत उनकी जमीन का मुआवजा इससे काफी कम तय किया गया है। किसानों ने मांग की है कि मुआवजे का निर्धारण 2014 के आधार पर किया जाए और उन्हें उनकी जमीन का सम्मानजनक मुआवजा मिले। इधर, धरने के चलते रेल्वे निर्माण कार्य रुकने से रेलवे परियोजना प्रभावित हो रही है।

आचार संहिता लागू होने के बाद दिया गया मुआवजा

किसानों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण का अवार्ड 28 फरवरी 2024 को जारी किया गया और 15 मार्च 2024 को मुआवजा वितरण किया गया, जबकि इस दौरान आचार संहिता लागू हो चुकी थी। इस प्रक्रिया में उन्हें अपनी बात रखने का अवसर तक नहीं मिला। किसानों ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद मामला संभागीय आयुक्त बांसवाड़ा को भेजा गया। लेकिन कई महीने बाद भी समाधान न होने के कारण मामला पहले चित्तौड़गढ़ और अब जयपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। इधर, किसानों ने बार-बार सुनवाई स्थानांतरित किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले प्रतापगढ़, फिर बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और अब जयपुर में सुनवाई हो रही है, जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि सुनवाई को वापस प्रतापगढ़ या नजदीकी चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाए। इधर, सर्दी के बावजूद किसान धरना स्थल पर डटे हुए हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

What's your reaction?