चित्तौड़गढ़ / भूपालसागर - आदेश्वर महातीर्थ प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का हुआ शुभ लेखन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। भूपालसागर। मेवाड़ के ऐतिहासिक शंखेश्वर करेड़ा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ पर 3000 वर्ष से अधिक प्राचीन, अद्भुत शिल्प सौंदर्य से परिपूर्ण श्री आदेश्वर महातीर्थ की अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव की शुभ शुरुआत हुई। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प.पू. आचार्य श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी म.सा. सहित साधु-साध्वी भगवंतों की पावन निश्रा में महोत्सव की मंगलकारी पत्रिका का विधिवत लेखन किया गया।
आदेश्वर जैन तीर्थ के बसंता देवी जारोली और उनके सुपुत्र कमलेश जारोली ने प्रथम पत्रिका श्री आदेश्वर तीर्थ राजपुरा को लिखी। इसके बाद करेड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ के मंत्री अनीश कोठारी ने करेड़ा पार्श्वनाथ भगवान को पत्रिका अर्पित की। इस शुभ अवसर पर कंकू, केसर, अक्षत, और वधामना से पत्रिका का विधिवत पूजन हुआ।
इस पत्रिका लेखन कार्यक्रम में मेवाड़ जैन श्वेतांबर महासभा के अभिषेक नाहर, सुनील बालर, महेश कुमार (चित्तौड़गढ़), जम्बू पोरवाल (बड़ी सादड़ी), दिनेश सेठ (दरीबा), ज्ञानचंद गोखरु (फतहनगर), और अन्य गांवों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। साथ ही, महिला मंडल की सदस्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की।
आगामी 23 जनवरी को श्री आदेश्वर तीर्थ की मेवाड़ गौरव यात्रा भूपालसागर से आरंभ होकर अकोला, इंटाली, रूंदेड़ा, मेनार, खेरोदा, और भींडर होते हुए कानोड़ पहुंचेगी। यात्रा के दौरान गांव-गांव में प्रभु भक्ति के आयोजन होंगे। 21 जनवरी को  उपधान तप के आराधकों और दीक्षार्थी जीतेन्द्र खिमेसरा के दीक्षा उपलक्ष्य में भव्य वरघोड़ा। 31 जनवरी को श्री आदेश्वर महातीर्थ में नूतन जिन बिंबों का मंगल प्रवेश। इसमें 1008 से अधिक कलश, रंगोलियां, तोरण द्वार, और सजाए गए हाथी-घोड़े शामिल होंगे।
स्थानीय जैन समाज के सदस्यों ने घर-घर पत्रिका और मंगल शुभकामना संदेश पहुंचाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। गुड़ और अष्टमंगल स्टिकर के साथ पत्रिका वितरण की शुरुआत हुई।

What's your reaction?