चित्तौड़गढ़ - नेवरिया रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौडग़ढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार गुरुवार रात्रि को राशमी उपखण्ड के नेवरिया ग्राम के विद्यालय प्रांगण मे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक की उपस्थिति मे जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई मे ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या उठाने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अवैध कनेक्शन की जाँच करने के साथ ही समस्या के तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में कृषि विभाग, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। जनसुनवाई मे 30 से अधिक प्रकरण प्राप्त हुए, प्रकरणों में 11 हजार केवी की लाईन के तार हटवाने, बिजली के अत्यधिक बिल आने, कृषि भूमि को आबादी मे कन्वर्ट करवाने, खेत पर जाने का रास्ता देने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि दिलाने, पट्टे बनाने, पाइप लाईन डालने, खेल मैदान का प्रस्ताव भिजवाने, देवस्थान भूमि पर अवैध कब्ज़ा हटवाने, विद्यालय की चार दीवारी बनाने सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर संबधित अधिकारियो को निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में तहसीलदार एवं गिरदावर को निर्देश दिए कि अवैध अतिक्रमण की जाँच कर कार्रवाई करें।
इस दौरान प्रधान दिनेश बुनकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, एसडीएम अंजना शर्मा, तहसीलदार, विकास अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, अधीक्षण अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जितेंद्र गढ़वाल, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर शंकर लाल जाट, कृषि विस्तार है संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार जागा, जनप्रतिनिधि, सरपंच, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

होनहार विद्यार्थियों का किया सम्मान

जनसुनवाई में जिला एवं स्टेट लेवल पर पदक जीतने वाले एवं 10वीं 12वीं में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने विद्यार्थियों को कहा कि पढ़ने की कोई समय सीमा नहीं होती। नियमित रूप से पढ़ाई से ही उच्च पद पर पहुंचना संभव है। अगर आप नियमित नहीं पढ़ोगे तो मंजिल पहुंचना मुश्किल है। उन्होंने कहाकि विद्यार्थी 10वीं एवं 12वीं तक तो अच्छे पढ़ते हैं फिर कॉलेज में जाकर पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते यह सबसे बड़ी समस्या है। अगर बच्चे निरंतर पढ़ाई करते रहे तो हर मंजिल पर पहुंचना आसान है।

What's your reaction?