चित्तौड़गढ़ - चोरी गए पौने चार लाख रुपए बरामदगी की मांग, पुलिस बोली एमडी में उड़ा दिए सारे पैसे
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

- लेकिन एमडी सप्लाई करने वालों को नहीं पकड़ा

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गत दिनों एक मकान से अलग-अलग कर हुई पौने चार लाख की नकदी चोरी के मामले में प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। प्रार्थी ने थाने में दर्ज चोरी के इस मामले में निष्पक्ष अनुसंधान कर राशि बरामदगी की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ अनुसंधान अधिकारी ने मामले में दो अपचारियों को डिटेन किया है तथा एमडी के नशे और पार्टी में सारी राशि उड़ाने की बात कही है। वहीं दूसरी और पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है कि नाबालिग ने एमडी जिन सप्लायर्स से खरीदी उन पर कार्यवाही क्यों नहीं की।

जानकारी में सामने आया कि शहर के कोतवाली थाने में प्रार्थी नदीम हुसैन छीपा ने प्रकरण दर्ज करवाया था। इसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 39/2025 दर्ज कर जांच की। इसी मामले प्रार्थी ने पुलिस अधिकारियों को गत दिनों ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि प्रार्थी का पुश्तैनी मकान छीपा मोहल्ला में नीचे की मस्जिद के पास होकर अपने पिता के साथ संयुक्त रहता था। प्रार्थी ने कपडा बाजार में मकान निर्माण के लिए बैंक से ऋण लिया था और रुपए घर पर रखे थे। प्रार्थी नए मकान में रहा था और पिता पुश्तैनी मकान ने रह रहे थे। शाम के समय सभी परिवारजन नए मकान में आ जाते है। इसी बात के मौके का फायदा उठा गत 13 जनवरी प्रार्थी के पिता पुराने मकान गए तो चोरी की नियत से मकान में घुसे आरोपित अपनी पहनी हुई चप्पल मौके पर छोड कर भाग गए। मौके पर मिली चप्पल के आधार पर चोरी के आरोपितों का पता चला। आरोपितों ने पुराने मकान में रखे लोहे की पेटी में से करीब 2 लाख 75 हजार रुपए चोरी कर ले गए। इनसे पूछताछ की तो चोरी की बात भी स्वीकार कर ली। यह भी बताया कि पूर्व में एक लाख रुपए चुरा कर ले गया था। इस तरह आरोपित प्रार्थी के पुराने मकान से अब तक 3 लाख 75 हजार रुपए चोरी कर ले गए। इसकी 14 जनवरी को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी, जिसकी एएसआई देवीलाल ने जांच की। जांच के बाद आरोपियों के नाम सामने आए। इस पर जांच अधिकारी के कहने पर नामजद रिपोर्ट 24 जनवरी को दी थी। लेकिन आज तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया, ना ही 3 लाख 75 हजार रुपए बरामद किए। प्रार्थी ने रुपए बरामद करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। साथ बताया कि प्रार्थी आर्थिक रूप से परेशान है और आरोपित संगीन वारदात करने की धमकियां दे रहे हैं। साथ प्रार्थी व परिवार पर रिपोर्ट उठाने का दबाव बना रहे हैं। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित नशे के आदी हैं, जो धमकियां देते हैं।

पुलिस ने माना एमडी के नशे में उड़ाई राशि

इस मामले में कोतवाली थाने के एएसआई देवीलाल ने बताया कि पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में चोरी में लिप्त दो जने नाबालिग निकले। इस पर इन्हें डिटेन किया गया। अनुसंधान में सामने आया कि करीब छह माह से चोरी कर रहे थे। पूछताछ में एमडी का नशा करने और पार्टी में चोरी की राशि उड़ाने की बात सामने आई। वहीं इस मामले में इमरान उर्फ खेमा पर भी आरोप लगाया लेकिन वह शामिल नहीं था।

तो एमडी सप्लाई करने वालों पर मेहरबानी क्यों?

पुलिस जांच में करीब पौने चार लाख रुपए एमडी के नशे और पार्टी में खर्च करना माना और एक रुपए की बरामदगी नहीं की। लेकिन अब इस मामले में पुलिस की मंशा पर ही सवाल उठ खड़े हुवे हैं। पुलिस ने यह तो मान लिया कि चोरी का पैसा एमडी के नशे में उड़ा दिया लेकिन मासूम नाबालिग को एमडी थमाने वाले सप्लायर के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही क्यों नहीं की। पुलिस की एमडी सप्लाई करने वालों पर मेहरबानी करना समझ से परे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस नशे के खिलाफ कार्यवाही का दावा करती है।

What's your reaction?