चित्तौड़गढ़ - बैकलॉग वाहनों के मामले की आंच चित्तौड़ तक, परिवहन विभाग में हड़कंप, भेजी जांच रिपोर्ट
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। हाल ही में परिवहन विभाग में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुराने वाहनों को बैकलॉग कर नए वाहनों को जारी करने का मामला सामने आया था। इसके बाद पूरे प्रदेश में अंदरखाने परिवहन विभाग की ओर से जांच करवाई जा रही है। इसी में चित्तौड़गढ़ प्रादेशिक परिवहन कार्यालय भी के कार्मिक भी इसकी जद में आते दिख रहे हैं। परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने चित्तौड़गढ़ में इसकी जांच की और रिपोर्ट भी तैयार की है। इसमें प्रारंभिक रूप से कुछ मामलों में फर्जीवाड़ा होना सामने आया है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ कि कितने नंबरों को फर्जीवाड़े से बैकलॉग किया गया। फिलहाल विभाग की ओर से प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने जांच रिपोर्ट बना कर मुख्यालय भेजी है। साथ ही विभागीय जांच भी जारी है। मुख्यालय के निर्देशों पर अग्रिम कार्रवाई होगी। लेकिन अंदरखाने चित्तौड़गढ़ परिवहन विभाग में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी में सामने आया कि परिवहन विभाग में पुराने वाहनों को बैकलॉग कर उन्हें नए वाहनों पर आवंटित करने का मामला सामने आया था। इसमें परिवहन विभाग के कार्मिकों ने फर्जीवाड़ा किया था। परिवहन विभाग जयपुर प्रथम कार्यालय में इसका खुलासा हुआ था। इसके बाद परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई तथा तीन डीटीओ को निलंबित कर दिया था। इसके बाद मुख्यालय के अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए पूरे प्रदेश में इसकी जांच के निर्देश दिए। मुख्यालय के निर्देशों की पालना में चित्तौड़गढ़ प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक की ओर से भी जांच करवाई गई। वर्ष 2018 से पहले के नंबरों पर अब तक यह जांच होना सामने आया है। करीब तीन से चार दिन तक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रिकॉर्ड खंगालते दिखे। इसमें सामने आया कि चित्तौड़गढ़ जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय से करीब 130 नंबर तथा भीलवाड़ा जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय से 170 नंबर बैकलॉग किए गए थे। इसमें सभी मामलों में फर्जीवाड़ा नहीं हुआ है। लेकिन कुछ मामलों में गलत होना सामने आया है। इस पर एक रिपोर्ट प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कार्यालय की ओर से बना कर मुख्यालय भेजी गई है। अगर जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मिली भगत सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ कि कितने मामलों में फर्जीवाड़ा कर गलत तरीकों से नंबर आवंटित किए हैं। वही परिवहन विभाग में हुए इस तरह के अलग ही फर्जीवाड़े को लेकर चर्चाओं का दौर भी जारी है। अंदरखाने यह भी चर्चा है कि लाखों रुपए लेकर वीआईपी दिखने वाले इन नंबरों को आवंटित किया गया था। इसमें परिवहन विभाग में कार्यरत स्थाई एवं ठेकाकर्मी भी शामिल हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है। इस संबंध में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर बैकलॉग मामले में रिकॉर्ड की जांच करवाई जा रही है। एक रिपोर्ट बना कर भी भेजी गई है। चित्तौड़गढ़ में 130 तो भीलवाड़ा में 170 नंबर बैकलॉग होना सामने आया है। इनमें कुछ तो सही आवंटित किए गए हैं लेकिन कुछ गलत पाए गए हैं। मुख्यालय के निर्देशों पर इस मामले में आवश्यक कार्रवाई होगी।

What's your reaction?