चित्तौड़गढ़ - निंबाहेड़ा सीमेंट हब लेकिन जांच बिरला सीमेंट की, लोकसभा की पीटीशन कमेटी के आगामी दौरे पर उठे सवाल
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। वैसे तो पूरा चित्तौड़गढ़ जिला सीमेंट हब कहलाता है। जिले में आधा दर्जन से अधिक सीमेंट उद्योग हैं तथा अन्य भी जमीन तलाश रहे हैं। जिले में चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर बिरला सीमेंट है, जबकि निंबाहेड़ा में करीब चार प्लांट हैं। आगामी दिनों में लोकसभा की पिटिशन कमेटी बिरला सीमेंट की जांच एवं साइड विजिट का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। पूर्व में भी बिरला सीमेंट की जांच कुछ मामलों पर हुई है। ऐसे में चर्चाओं का दौर है कि सीमेंट हब कहलाए जाने वाले निंबाहेड़ा में किसी उद्योग की जांच नहीं होकर केवल बिरला सीमेंट को ही टारगेट क्यों किया जा रहा है। वहीं, यह भी जानकारी सामने आई है कि बिरला सीमेंट की एक शिकायत गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त होने की है।
जानकारी में सामने आया कि लोकसभा की पिटीशन कमेटी का आगामी सात जुलाई काे चित्तौड़गढ़ में दौरा प्रस्तावित है। यह कमेटी 7 से 11 जुलाई तक चित्तौड़गढ़ व उदयपुर के दौरे पर होगी। चित्तौड़गढ़ में बिरला सीमेन्ट वर्क्स की खनन क्षेत्र का साइट विजिट कर आमजन से चर्चा करते हुए मामले की जांच करेगी। इसे लेकर आगामी 7 जुलाई काे सुबह 11 बजे पिटीशन कमेटी बिरला कॉर्पाेरेशन के 364.8 हैक्टेयर लीज खनन क्षेत्र में दौरा भी करेगी। इसे लेकर जिला कलक्टर और अन्य अधिकारियों के माध्यम से विभिन्न अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। इसे लेकर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए है। चित्तौड़गढ़ के बिरला सीमेन्ट में जांच करने आ रही 18 सदस्यीय पिटीशन कमेटी को लेकर कुछ सवाल खड़े हुए है कि आखिर कमेटी द्वारा बिरला सीमेन्ट की जांच की जरूरत क्यों पड़ी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिरला सीमेन्ट के लीज एरिया को लेकर कतिपय लोगों द्वारा शिकायत की गई थी। इसी शिकायत को लेकर कमेटी का दौरा तय किया गया है। बड़ी बात यह है कि पिटीशन कमेटी के अध्यक्ष स्वयं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी है, जो कि क्षेत्र से भली-भांति वाकिफ है। इसके बावजूद 18 सदस्यीय पिटीशन कमेटी की साइट विजिट का क्या कारण रहा है। दौरे एवं साइट विजिट के लिए काफी ताम झाम भी किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कथित रूप से बिरला सीमेन्ट में मिलने वाले कामों को लेकर हो रही प्रतिस्पर्धा के चलते शिकायतें की गई है। इससे बिरला प्रबन्धन पर दबाव डाला जा सके। यह भी जानकारी है कि पिटीशन कमेटी के 7 से 11 जुलाई तक के 4 दिवसीय इस दौरे का खर्च पीएनबी बैंक द्वारा उठाया जाएगा। पिटीशन कमेटी की और से जारी किए कार्यक्रम के अनुसार 7 जुलाई को सुबह 11 बजे 18 सदस्यीय कमेटी बिरला सीमेन्ट में स्पोर्ट स्टडी करते हुए क्षेत्र में रहने वाले लोगों से चर्चा कर बिरला सीमेन्ट द्वारा चलाई जा रही गैर कानूनी गतिविधियों की जांच करेगी। इसके बाद कमेटी दोपहर 3 बजे खान विभाग के प्रतिनिधियों और बिरला कॉर्पाैरेशन को लेकर चर्चा करेगी।

अचानक लीगल एक्शन खड़े कर रहा सवाल

लोकसभा की पिटीशन कमेटी द्वारा किये जा रहे इस दौरे को लेकर सवाल यह उठता है कि जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में सीमेन्ट के कई बड़े कारखाने है। इसके बावजूद कमेटी निम्बाहेड़ा क्षेत्र में जांच करने नहीं जा रही। बड़ी बात यह है कि चित्तौड़गढ़ में बिरला सीमेन्ट सबसे पुराना कारखाना है और चित्तौड़गढ़ शहर के विकास में उसका एक बड़ा योगदान रहा है। एक तरफ सरकार कारखानों को स्थापित करने और लाेगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इस बीच कमेटी का अचानक बिरला सीमेन्ट के विरूद्ध लीगल एक्शन लेने का मामला सवाल खड़े करता है।

What's your reaction?