चित्तौड़गढ़ / डूंगला - मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डूंगला प्रशासन सतर्क, उपखंड अधिकारी ने जारी किए दिशा-निर्देश
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। डूंगला। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए उपखंड क्षेत्र डूंगला में संभावित आपदा से बचाव एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक द्वारा व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इन निर्देशों के तहत आमजन, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े समस्त कार्मिकों को सतर्क रहने और सभी आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। नदियों, नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों के पास न जाएं। पेड़, बिजली के खंभे, कच्चे निर्माणों व दीवारों के नीचे खड़े न हों। खुले बिजली के तारों व ट्रांसफार्मरों से दूर रहें। मोबाइल, टॉर्च जैसी आवश्यक वस्तुएं पहले से चार्ज रखें और प्राथमिक किट तैयार रखें। विद्यालय प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि भारी वर्षा की स्थिति में बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि स्थिति गंभीर हो तो समय से पहले विद्यालय अवकाश घोषित करें। भवनों की छत, दीवारों, दरवाजों और पानी की निकासी की पूर्व जांच भी सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही, सभी प्रधानाचार्य प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को नदियों-नालों के पास न जाने व आपदा से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही, छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी समय पर सूचित किया जाएगा।

ग्राम स्तर पर ग्राम सेवक एवं पटवारी वर्षा की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखेंगे। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर 01470-247222 या मोबाइल नंबर 9414618804 पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

आपदा राहत कार्य हेतु तहसीलदार डूंगला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग करने व सावधानी बरतने की अपील की है।

What's your reaction?