चित्तौड़गढ़ - प्रधानाध्यापक वॉकपीठ के समापन पर शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता सुधार तथा सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। ब्लॉक चित्तौड़गढ़ में आयोजित प्रधानाध्यापक वॉकपीठ द्वितीय दिवस का माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से शुभारंभ हुआ। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र के अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य शामिल हुए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत थे। अध्यक्षता सीबीईओ शंभूलाल सोमानी ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहनसिंह भाटी, नपा अध्यक्ष रमेश नाथ योगी थे।

अतिथियों ने वॉकपीठ आयोजन की सराहना करते हुए शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता सुधार तथा सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। सीबीईओ शंभूलाल सोमानी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक-प्रधानाध्यापक समुदाय को निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार और नवाचार की आवश्यकता पर अपनी सोच व्यक्त की और शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासन, शिक्षक और समाज की साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया। समापन समारोह शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता सुधार के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा।

इससे पूर्व प्रथम सत्र में सीडीईओ महावीर कुमार शर्मा मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में सीबीईओ शंभूलाल सोमानी, वॉकपीठ अध्यक्ष महेशचंद्र नुवाल, सचिव कालूराम खटीक, ब्लॉक कोषाध्यक्ष गिरिराज सोमानी, राजूलाल तेली मंचासीन रहे। संचालन गणेश उनियारा ने किया।

सीडीईओ महावीर कुमार शर्मा ने शिक्षा में नवाचार, व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, नामांकन वृद्धि और विद्यालयी गतिविधियों की सफलता पर बल दिया। उन्होंने शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों से विद्यालयों में निष्ठा एवं अनुशासन के साथ नवाचार लाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित रहने की अपील की।

सीबीईओ शंभूलाल सोमानी ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को समृद्ध करने के लिए शिक्षकों को जागरूक, सहयोगी तथा प्रेरित रहना होगा। उन्होंने नामांकन बढ़ाने, सामाजिक बाधाओं को दूर करने, योगाभ्यास नियमित करवाने और कक्षा 5वीं व 8वीं तक के बच्चों के शैक्षिक विकास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

शिक्षा के डिजिटल सत्र में दिलीप त्रिवेदी, दीप्ति चारण ने आधार नंबर ऑथेन्टिकेशन एवं अपार आईडी जेनरेशन की प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। अन्य शिक्षकों ने शैक्षिक सुधारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह आयोजन नवाचार, सहभागिता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।

What's your reaction?