चित्तौड़गढ़ - बिजली सुधारने के दौरान ठेका कर्मी की करंट लगने से मौत, एक वर्ष पूर्व हुआ था विवाह
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के गंगरार उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को बिजली सुधार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन बस्ती स्थित एक मकान में बिजली लाइन बंद होने की शिकायत पर ठेका पद्धति में कार्यरत संविदा कर्मी लाइनमैन को मौके पर भेजा गया। लाइन सुधारते समय 23 वर्षीय हेमराज पुत्र रामचंद्र सालवी निवासी गंगरार करंट की चपेट में आ गया।

मौके पर मौजूद संविदा कर्मी भंवरलाल ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट से झुलस गया। घायल हेमराज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सालवी समाज व अन्य समाजसेवी जिला चिकित्सालय सांवलिया जी पहुंच गए। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग को लेकर चर्चा हुई। ठेका कंपनी ने मृतक परिवार को साढ़े बारह लाख रुपए की आर्थिक सहायता व पत्नी को पेंशन देने पर सहमति जताई। मृतक हेमराज का विवाह मात्र एक वर्ष पूर्व हुआ था और उसकी छह माह की बच्ची भी है।

जानकारी के अनुसार बिजली सुधार कार्य के दौरान शटडाउन नहीं लिया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। वहीं, संविदा कर्मियों का कहना है कि कंपनी द्वारा समय पर उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते, जिससे उन्हें आए दिन जान का खतरा बना रहता है।

मौके पर उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राजावत, थाना अधिकारी दुर्गा प्रसाद दाधीच, सहायक अभियंता किशन अमेरिया, कनिष्ठ अभियंता राजेश चावला सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सालवी समाज के लोग मौजूद रहे।

What's your reaction?