चित्तौड़गढ़ - 128 फीसदी हुई बरसात फिर भी 29 जलाशय खाली, कई क्षेत्रों में रह सकता पानी का संकट
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

चित्तौड़गढ़। आंकड़ों की बात की जाए तो चित्तौड़गढ़ जिले में औसत से अधिक बरसात हुई है। लेकिन फिर भी दो दर्जन से अधिक जलाशय अब भी रीते हैं। 128 प्रतिशत बरसात के बाद भी 29 बांध एवं तालाब खाली पड़े हुवे हैं। ऐसे में जो जलाशय खाली हैं उन क्षेत्रों में आगामी गर्मी में पानी का तो संकट रहना ही है, खेती में भी संकट रहेगा। 

इस वर्ष चित्तौड़गढ़ जिले में मानसून काफी लंबे समय तक चला और सितम्बर के दूसरे पखवाड़े में भी बरसात हुई है। अब मानसून पूरी तरह से चला गया है। अब मानसून की बरसात होने की संभावनाएं नहीं के बराबर हैं। ना ही मौसम विभाग इसे लेकर कोई संभावना जता रहा है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिले के औसत के मुकाबले 128 फीसदी बरसात हुई है। इसके बावजूद डूंगला तहसील में स्थित वागन बांध, कपासन उपखंड मुख्यालय पर स्थित तालाब, भदेसर का सांवलिया सरोवर बांध सहित जिले के 29 बांध रीते पड़े हुवे हैं। जिले के बस्सी, निंबाहेड़ा, बेगूं, भैंसरोड़गढ़, गंगरार में करीब एक हजार एमएम तक बरसात हुई है। अच्छी बरसात से गंभीरी, घोसुंडा, मातृकुंडिया सहित 43 बांध ओवरफ्लो हो गए। लेकिन जिन तहसील क्षेत्रों में कम बरसात हुई है वहां सिंचाई के पानी के साथ ही पीने के पानी का भी संकट रहेगा।

बिखरी हुई बरसात से खाली रहे जलाशय

जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की मानसून की बरसात अपेक्षाकृत अच्छी रही है। जिले के कुछ क्षेत्रों में बिखरी हुई बरसात है। निंबाहेड़ा, बेगूं, बस्सी, गंगरार क्षेत्र में तो औसत से ज्यादा बरसात हुई और जलाशय भी लगभग सारे भर गए। कपासन व भूपालसागर क्षेत्र की विकट स्थिति है। इन क्षेत्र के बांध में पानी की आवक नहीं हुई है। जिले में कुल 96 बांध हैं। इसमें से 43 बांध शत प्रतिशत भर गए। 29 बांध पूर्ण रूप से खाली है। ऐसे बांध भी हैं, जिनमें कुछ में 50 तो कुछ में 70 प्रतिशत पानी भरा है। लेकिन कपासन और भूपालसागर में पानी का बहाव नहीं चलने से जलाशयों में पानी की आवक नहीं हुई। 

डेड पानी से भी रिचार्ज होते हैं पेयजल स्त्रोत

अधिशासी अभियंता शर्मा ने बताया कि अगर हमारे पास बांध में पानी होता है तो उससे सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।पेयजल के मामले में जिन जलाशयों में हम शून्य बता रहे हैं उसमें नहर के सील लेवल को माना जाता है। यह पानी डेड स्टोरेज होता है और हमारे काम का नहीं होता। इस डेड स्टोरेज पानी से भी पेयजल स्त्रोत रिचार्ज रहते है। पेयजल की समस्या नहीं आती। फिर भी पेयजल की समस्या आती है तो प्रशासन द्वारा टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है।

डूंगला में हुई सबसे कम बरसात

अधिशासी अभियंता शर्मा ने बताया कि जिले में सबसे कम बरसात बड़ीसादड़ी विधानसभा केे डूंगला में 666 एमएम दर्ज की है। इसके अलावा गंगरार में 1063, राशमी में 761, कपासन में 722, बेगूं में 984, निंबाहेड़ा में 1347, भदेसर में 942, भैंसरोड़गढ़ में 1172, बस्सी में 1378 तथा भूपालसागर उपखंड में 878 एमएम बरसात दर्ज की है।

What's your reaction?