चित्तौड़गढ़ - दशहरे पर ही मरके से महकने लगे चित्तौड़ के बाजार, साल में एक माह ही उपलब्ध होती है मिठाई
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। दीपावली का पर्व नजदीक है तथा अलग-अलग क्षेत्र में उसे क्षेत्र की मिठाइयां प्रचलित है, जो अपनी विशेषताओं के लिए जानी जाती है। चित्तौड़गढ़ में भी दीपावली से पहले दशहरे पर ही चावल के आटे से बनने वाली मरके की मिठाई की खुशबू महकने लगी है। यह मिठाई पूरे वर्ष में केवल एक माह के लिए ही बनाई जाकर बिकती है। वहीं देश के अन्य राज्यों और प्रवासी भारतीयों में भी इसकी खूब मांग रहती है।

चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर शहर की पुरानी बसावट है, जहां पर दरबार (महाराणा) के समय का आज भी मिठाई बाजार है। इसमें अब केवल आधा दर्जन दुकान ही बची है लेकिन अपनी शुद्धता और वैरायटी को लेकर यहां शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से लोग मिठाई खरीदने आते हैं। वर्तमान में यहां के मिठाई बाजार में चावल के आटे से तैयार होने वाली मरके की मिठाई बनाना शुरू हो गई है। यह मिठाई दशहरे के ठीक दो दिन पहले बनना शुरू होती है, जो दीपावली के 10 दिन बाद तक उपलब्ध रहती है। वहीं 11 महीने यह मिठाई प्रचलन में नहीं रहती है। ऐसे में दीपावली से पहले व बाद में चित्तौड़गढ़ में यह मिठाई काफी प्रचलित होकर लोगों में भी काफी मांग रहती है। दशहरा पर इस मिठाई को इसलिए भी बनाना शुरू कर दिया जाता है कि काफी लोग नवरात्र महोत्सव में अष्टमी पर घर आते हैं जो बाहर व्यवसाय या नौकरी कर रहे होते हैं। दशहरे की छुट्टियां खत्म होने पर वह जाते समय यह मिठाई अपने साथ लेकर जाते हैं।

चावल से बनने वाली पहली मिठाई

मिठाई व्यवसाय से जुड़े योगेश पांडिया ने बताया कि चावल से बनने वाली यह पहली मिठाई है। इसमें चावल का आटा, शुद्ध देसी घी एवं शक्कर ही काम में ली जाती है। रात भर चावल के आटे को पानी में भिगो के रखा जाता है। इसके अगले दिन मिठाई बनाने से पहले घी में इस आटे को मथा जाता है। इसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती। पांडे ने बताया कि यह मिठाई मेवाड़ में भी चुनिंदा स्थानों पर ही प्रचलन में है इसमें चित्तौड़गढ़ और कपासन शामिल है।

यूं प्रचलन में आए चावल से बने मरके

मिठाई विक्रेता पांडिया ने बताया कि यह मिठाई राजा महाराजाओं के समय से ही प्रचलन में आई थी कभी राजा महाराजाओं के समय दरबार में पूछा कि चावल से भी कोई मिठाई तैयार कर सकता है क्या। तब ही किसी ने यह मिठाई बना कर दी थी और प्रचलन में आ गई। अब दीपावली पर एक माह तक इस मिठाई की काफी मांग रहती है। 

लक्ष्मी पूजन में रखना भी रहता है शुभ

मिठाई व्यवसायी प्रहलाद प्रजापत ने बताया कि दीपावली पूजन के दौरान मरके की मिठाई को पूजन में भी रखा जाता है। इसे लक्ष्मी पूजन में रखना शुभ माना जाता है। काफी वर्षों से मरके पूजन में रखते हैं। दीपावली के दिन इसकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है। चित्तौड़गढ़ शहर ही नहीं आस-पास के गांवों से भी लोग इस मिठाई को लेकर जाते हैं।

राज्यों व प्रवासी भारतीय ले जाते मरके

मिठाई व्यवसायी योगेश पांडिया ने बताया कि यह मिठाई एक माह तक खराब नहीं होती है। चित्तौड़गढ़ से कई लोग हैं, जो देश के अन्य राज्यों में व्यवसाय, नौकरी, पढ़ाई आदि के लिए रहते हैं। वहीं इसी प्रकार विदेश में भी रह हैं। दीपावली पर सभी घर आते हैं तो मिठाई साथ लेकर जाते हैं।

What's your reaction?