views

सीधा सवाल। बेगूं। समस्त गैर अनुदानित शिक्षण संस्थान जिला चित्तौड़गढ़ की जिला स्तरीय बैठक बानोड़ा बालाजी परिसर में आयोजित की गई। प्रवक्ता शफीक अंसारी के अनुसार संस्थान की बैठक जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बेगूं क्षेत्र के बानोड़ा बालाजी में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पुरोहित ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में फीस अधिनियम, निशुल्क अनिवार्य शिक्षा, भौतिक सत्यापन सहित कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का संचालन विनोद कुमार पंचोली ने किया। बैठक को सत्यनारायण मेनारिया, प्रकाश चेलावत, जगदीश सुथार, ओम शर्मा, दिलीप पोखरण, संपत शेखावत, अरुण कुमार, चेतन सिंह चौहान, विक्रम सिंह, मनीष डाणी आदि ने संबोधित किया। बैठक में विद्यालय संचालन में आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आधुनिक तरीके से विद्यालय संचालित करने, संगठन को मजबूत करने एवं नवंबर माह में आगामी बैठक आयोजित करने पर चर्चा की। इस अवसर पर सर्वसम्मति से ध्वनि मत के साथ अगली बैठक सांवरियाजी में करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश राठौर, देवीलाल मेवाड़ा, सीपी जोशी, राजकुमार पुरोहित, यशोदा पुरोहित, मनोज व्यास, बजरंग लाल, उमेश पंचोली, भूपेंद्र चाष्टा सहित चित्तौड़, निंबाहेड़ा, भदेसर, छोटी सादड़ी, बोहेड़ा, रावतभाटा, पारसोली, बिच्छोर, नंदवाई, चेची, रामपुरिया, ठुकराई, नंदवाई, समरिया आदि स्थानों के संचालकों ने भाग लिया।
संगठन की मजबूती प्रमुख उद्देश्य – जिलाध्यक्ष पुरोहित
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पुरोहित ने कहा कि संगठन की मजबूती सर्वोपरि है, अगर संगठन मजबूत ना रहा तो भरतपुर वाली घटना बार-बार होती रहेगी। विद्यालय संचालकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, संचालक साथियों के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।