चित्तौड़गढ़ - 52 वर्षों बाद लौटे गौरव के प्रतीक, सैनिक स्कूल के एथलेटिक्स समारोह में मुख्य अतिथि बनेंगे राठौड़
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के वार्षिक एथलेटिक्स समारोह में इस वर्ष एक विशेष और ऐतिहासिक अवसर आने वाला है। इस बार विद्यालय ने अपने ही गौरवशाली पूर्व छात्र और 1972-73 सत्र के सर्वश्रेष्ठ एथलीट रहे कर्नल (सेनि.) छोटू सिंह राठौड़ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। यह वही छोटू सिंह हैं जिनके बनाए 100 मीटर दौड़ (11.00 सेकंड) और हाई जंप (6 फीट 3 इंच) के रिकॉर्ड आज भी 52 वर्षों बाद तक अटूट हैं।

कर्नल राठौड़ ने जनवरी 1967 में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रवेश लिया था। छात्र जीवन के दौरान वे अपनी अनुशासित नेतृत्व क्षमता और खेल कौशल के लिए जाने जाते थे। वर्ष 1972 में वे ‘बी बॉयज़ ग्रुप’ में राजस्थान चैंपियन बने और कोट्टायम (केरल) में आयोजित अंतर-राज्यीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। वहाँ उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित चयनकर्ताओं ने उन्हें म्यूनिख ओलंपिक टीम के साथ जाने का अवसर प्रदान किया था, परंतु उन्होंने एनडीए परीक्षा की तैयारी के लिए यह प्रस्ताव विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया।

जुलाई 1973 में एनडीए से चयनित होकर उन्होंने आईएमए देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त किया और सेकंड लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय सेना में नियुक्त हुए। अपने 33 वर्षों के विशिष्ट सैन्य करियर के दौरान कर्नल राठौड़ ने श्रीलंका (1987-88), सियाचिन (1999) और कारगिल (1999) अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्हें सेना प्रमुख द्वारा प्रशंसा-पत्र से भी सम्मानित किया गया। वर्ष 1997 में वे कर्नल बने और सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो, मुंबई का नेतृत्व किया। जनवरी 2010 में सेवानिवृत्ति के बाद वे वर्तमान में जयपुर के विद्याधर नगर में निवासरत हैं।

सैन्य विद्यालय परिवार के लिए यह अवसर अत्यंत गर्व का विषय होगा कि वही छात्र, जिसने कभी इसी मैदान पर इतिहास रचा था, अब उसी मैदान पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि कर्नल (सेनि.) छोटू सिंह राठौड़ का जीवन अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति का जीवंत उदाहरण है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत बनेगा।

What's your reaction?