चित्तौड़गढ़ - जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

दुर्घटना रोकने के लिए समय पर हो सुधारात्मक कार्य - प्रभा गौतम

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित की गई। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कार्य योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं के कारणों का नियमित विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाए।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना पीड़ितों की समय पर मदद करने वाले भले नागरिकों को प्रोत्साहित करने हेतु “राह-वीर योजना” प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुँचाने वाले नागरिक को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह योजना 31 मार्च 2026 तक संचालित रहेगी।

एडीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु होने की स्थिति में संबंधित विभागों द्वारा गहन समीक्षा की जाए तथा आईआरएडी पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के आधार पर सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य जैसे मीडियन कट बंद करना, चेतावनी संकेतक लगाना, सड़क सतह का उन्नयन एवं सर्विस रोड निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप, फिटनेस जांच, अंडर रन प्रोटेक्शन डिवाइस लगाने के साथ-साथ सड़कों पर निराश्रित पशुओं के नियंत्रण हेतु कांजीभवन, गोशाला एवं नंदीशालाओं में व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी चिन्ह लगाए जाएं, पेट्रोलिंग वाहनों द्वारा अवैध पार्किंग और पशुओं को हटाने की नियमित कार्यवाही की जाए तथा जीवन रक्षा मित्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ट्रॉमा सेंटरों में 24 घंटे चिकित्सकीय सेवाएं, उपकरण एवं स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए, जिनमें विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति नियंत्रण एवं नशे में वाहन न चलाने जैसे नियमों की जानकारी दी जाए। उन्होंने प्रवर्तन एजेंसियों को नियम उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

बैठक में जिला परिवहन अधिकारी, एनएचआई, पीडब्ल्यूडी, आरएसआरडीसी, आयुक्त नगर परिषद आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?