views
सीधा सवाल। कपासन। पंच मोमिनान कपासन द्वारा अंसारी समाज का तीसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन अंसारी वाटिका में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 25 जोड़ों ने निकाह कबूल कर एक दूसरे का साथ चुना। सभी जोड़े कपासन के ही निवासी थे और यह आयोजन पूरी तरह बिना दहेज के संपन्न हुआ।
दहेज का किया बहिष्कार, सादगी से हुए निकाह
कार्यक्रम में दहेज का पूरी तरह बहिष्कार किया गया। नव विवाहित जोड़ों को सिर्फ कुरान शरीफ, मुसल्ला और तस्बीह भेंट की गई। आम मुसलमानान सदर अशफाक तुर्किया ने बताया कि फिजूलखर्ची रोकने और सामाजिक एकता बढ़ाने के उद्देश्य से अंसारी समाज पिछले तीन वर्षों से यह सम्मेलन आयोजित कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल भी पच्चीस स्थानीय जोड़ों का निकाह कराया गया।अंसारी वाटिका में सादगी पूर्ण माहौल में दूल्हों का स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद सामूहिक निकाह की रस्म अदा की गई। शहर काजी मोहम्मद सईद और कलंद्री मस्जिद के इमाम अब्दुर्र रहीम अशरफी ने पच्चीस जोड़ों का निकाह संपन्न करवाया। इस दौरान नवदंपतियों के सुखद जीवन की मांगी दुआएं मांगी गई।इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए दुआएं कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और शाम को सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।