चित्तौड़गढ़ - दो कारों का कांच तोड़ की चोरी, एक का सेंसर भी हैक किया लेकिन बंद होने पर छोड़ भागे
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के सदर थाना इलाके में बीती रात को चोरों ने कार चोरी की दो वारदात को अंजाम दिया एक कार में सेंसर लगा हुआ था तथा यह करीब 10 किलोमीटर दूर बंद पड़ गई। इस पर चोर इसे छोड़ कर कुंभनगर से दूसरी कार चुरा कर ले गए। दोनों ही चोरी की रिपोर्ट सदर थाना पुलिस को दी गई है, जिस पर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। 

सदर थाना चित्तौड़गढ़ के एएसआई एवं अनुसंधान अधिकारी मुरलीदास ने बताया कि शहर के पंचवटी निवासी प्रीतेश पुत्र प्रकाशचन्द्र छाजेड़ ने रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थी के घर के बाहर टाटा हैरियर कर खड़ी थी। रात करीब 2 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने कार का कांच तोड़ दिया। बाद में इसके सेंसर को हैक कर के चोरी कर के गए थे। कार चोरी के मामले में अनुसंधान जारी है। इधर, कांच तोड़ कर कार चोरी कर ले जाने का एक मामला सदर थाना इलाके के ही कुंभानगर में भी हुआ। अनुसंधान अधिकारी एएसआई बिंदूसिंह ने बताया कि कुम्भानगर के ज्योति नगर निवासी शकील खान पुत्र अजीज खान के घर के बाहर उसकी टाटा सफारी कार खड़ी थी। बाइक एवं कार में आए अज्ञात बदमाशों ने प्रार्थी की कार का कांच तोड दिया। बाद में घर के बाहर से कार चोरी कर ले गए।प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार चोरी की दोनों वारदात क्षेत्र में लगे सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई। इस संबंध में सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

बाइक और कार में आए थे बदमाश

पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले है। इसमें सामने आया है कि बदमाश एक स्वीफ्ट डिजायर कार और दो-तीन बाइक पर आए थे। करीब आधा दर्जन फुटेज में बदमाश शहर के सड़कों पर ही घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस कार एवं बाइक के नंबरों की भी जांच में जुटी हुई है जिससे कि बदमाशों तक पहुंचा जा सके। 

तकनीकी कारणों से बंद हुई चोरी गई कार, पुलिस ने किया जब्त

इधर, जानकारी में सामने आया कि पंचवटी से चोरी हुई कार में सेंसर लगा हुआ था, जिसे बदमाशों ने हैक किया था। शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर बदमाश पहुंचे थे कि यह कार बंद हो गई। सुबह मालिक ने उठ कर तलाश की तो कार रिठौला चौराहा के यहां खड़ी मिली। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरी गई कार को जब्त कर लिया है। इधर, कुम्भानगर में हुई चोरी की भनक कार स्वामी के पुत्र को तुरन्त लग गई। इसने बाहर निकल कर देखा तो एक स्वीफ्ट कार उनकी कार के पीछे चल रही थी। इस पर उन्होने आस-पास कार की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लगा।

What's your reaction?