चित्तौड़गढ़ - रुई की रजाइयों की 40 प्रतिशत तक घटी बिक्री, बढ़ने लगा कंबल का क्रेज
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। प्रदेश में सर्दी का सितम अब धीरे धीरे बढ़ने लगा है। सर्दी के मौसम में खान पान और पहनावे को लेकर विशेष ध्यान रखा जाता है। समय के साथ पहनने के वस्त्र भी बदले हैं तो रात को सोते समय ओढ़ने के लिए भी रजाइयों की जगह कंबल ने ले ली है। कुछ वर्षों में रजाइयों की बिक्री ठप्प सी हो गई है और हर घर कंबल की मांग होने लगी है। 

एक समय था जब सर्दी शुरू होने से पहले ही परिवार के लोग रजाइयों को निकाल लेते थे। रजाइयों को धूप में देना, रूई खराब होने पर सुधरवा आदि कार्यों में लग जाते थे। चार माह तक रजाईयां बनाने वालों को फुर्सत तक नहीं मिलती थी। लेकिन अब स्थिति अलग हो गई है। रजाई बनाने वालों के यहां लोग नहीं पहुंच रहे और रेडिमेंट कंबल खरीद रहे हैं। शहर हो या गांव, अब अधिकांश घरों में ब्लैकेट और रेडिमेड कंबल ने रजाइयों की जगह ले ली है। 

पहले रूई धुनते दिखते थे कारीगर

जिले के शहर एवं गांवों की बात की जाए तो सर्दी से पहले जगह पर रुई की धुनाई की दुकाने और रजाई भरने वाले कारीगर आसानी से मिल जाते थे। शहर के अलावा बड़े कस्बों तक में दुकानें होती थी। लेकिन अब इन रजाइयों की मांग कम होने से ग्राहकी कम दिख रही है।  

कभी-कभार ही आते हैं ग्राहक

ब्लैंकेट और कंबलों की बढ़ती मांग

ऊनी वस्त्रों के व्यवसाय से जुड़े निरंजन सिंह ने बताया कि कम वजन, आसानी से धुलने और अच्छी प्रिंट के कारण रेडिमेड कंबलों की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि रुई की रजाइयों की जगह अब कंबल ने ले ली है। सर्दी की दस्तक के साथ ही बाजारों में आकर्षक ब्लैंकेट और कंबल की भरमार नजर आने लगी है। अधिकतर घरों में कंबल व ब्लैंकेट की मांग है।

रूई के स्थान पर फाइबर की बना रहे रजाई

रजाई एवं हैंडलूम का काम करने वाले राजकुमार कटारिया ने बताया कि करीब 30 साल पहले रजाई का काम शुरू किया तो अच्छी ग्राहकी होती थी। हर घर से काफी ऑर्डर आते थे। अब स्थिति यह है कि इसमें करीब 40% तक की कमी आई है। पहले ऊन की रजाईयां बनती थी। अब ऊनी कंबल आने लगे हैं, जो वजन में हल्के होते हैं। आसानी से धूल जाती है और कहीं भी समेट कर रख सकते हैं। रूई वाली रजाइयों में गुठले पड़ जाते हैं। जगह भी ज्यादा चाहिए इन्हें रखने के लिए। कटारिया ने बताया कि अब हम पुरानी साड़ियां होती है, जो लोग लाकर देते हैं। इसमें हम फाइबर सीट डाल का बना रहे हैं। इसमें वजन भी कम होता है। आसानी से धो सकते हैं। साथ ही यह गर्म भी अच्छी रहती है।

What's your reaction?