चित्तौड़गढ़ - जीएसटी का पीटा ढिंढोरा, एक माह में ही 30 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए सरस घी के दाम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा भार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। देश एवं प्रदेश में जीएसटी स्लैब में बदलाव के नाम पर आम जनता को राहत देने की बात कहते हुए काफी प्रचार प्रसार केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किया गया। लेकिन राजस्थान में सरस डेयरी की ओर से आम जनता के साथ पीछे के रास्ते से झटका दिया है। एक साथ 30 रुपए प्रति लीटर तक देसी घी के मूल्य बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे में जो जीएसटी के नाम पर राहत मिली थी वह एक माह भी नहीं नहीं मिल पाई और सरस डेयरी के ग्राहकों के साथ छलावा हुआ है। सरस घी के मूल्य बढ़ाने को लेकर सोमवार रात को ही आदेश जारी हुए और मंगलवार को नए मूल्य लागू हो गए हैं। अब बढ़े हुए मूल्य से घी मिलने लगा है, जिससे कहीं ना कहीं जीएसटी का लाभ आम जनता नहीं मिलने वाला।

राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के जनरल मैनेजर डॉ संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए सरस घी के दाम बढ़ा दिए है। इसमें सभी पैकिंग में देसी घी के दाम बढ़ गए। इस नए आदेश के अनुसार देशी घी में प्रति लीटर 30 रुपए तक का इजाफा हुआ है। करीब माह पूर्व 22 सितंबर को जीएसटी स्लैब में बदलाव कर राहत की बात कही जा रही थी। डेयरी फेडरेशन ने भी जीएसटी स्लैब कर घी के मूल्य प्रति लीटर 37 तक काम कर दिए थे। वहीं जीएसटी के नाम पर आम जनता को राहत मिलने का काफी प्रचार प्रसार केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से किया जा रहा था। लेकिन एक माह में ही इस तरह से मूल्य बढ़ा देना आम जनता के साथ कहीं ना कहीं छलावा साबित होता दिख रहा है। डेयरी ने एक लीटर पैकिंग में 37 रुपए घटा कर एक माह बाद 30 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे लोगों को अधिक फायदा ज्यादा समय तक नहीं हो पाया है। वहीं लोगों की जेब पर भार भी आगामी दिनों में देखने को मिलेगा।

देवउठनी एकादशी से शुरू होने हैं मांगलिक कार्य
आगामी दो नवंबर से देव उठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्य शुरू होने हैं। इसमें विशेष तौर पर विवाह समारोह भी शुरू होने जा रहे हैं। इसमें चित्तौड़गढ़ जिले में सबसे अधिक मांग सरस के देसी घी की रहती है। भोजन एवं प्रसादी का चलन भी चित्तौड़गढ़ जिले में बहुत अधिक है। विवाह समारोह एवं प्रसदियों में सरस घी के 15 लीटर वजनी टीन सबसे अधिक बिकते हैं। इससे सरस डेयरी को भी अधिक घी बिक्री की आस रहती है तो वहीं आम लोगों को भी शुद्ध प्रोडक्ट मिल जाते हैं।

दूसरे ब्रांड ने जीएसटी बदलाव से ही पहले ही बढ़ा दिए थे मूल्य
सूत्रों की माने तो सरस घी के मूल्य राजस्थान कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन का नियंत्रण रहता हैं। वहीं से सरस की सभी डेयरी में मूल्य तय किए जाते हैं। जीएसटी स्लैब से पहले आरसीडीएफ समय पर निर्णय नहीं कर पाया था। वहीं अमूल सहित अन्य ब्रांड ने जीएसटी बदलाव लागू होने से पहले ही देसी घी के मूल्य में वृद्धि कर ली थी। बाद में जब जीएसटी स्लैब में बदलाव हुआ तो देसी घी के मूल्य घटा दिए, जिससे उन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। लेकिन आरसीडीएफ ने कोई निर्णय नहीं किया था, जिससे अब उन्हें नुकसान होने लगा तो कहीं ना इससे बचने के लिए अब मूल्य बढ़ाने का आदेश जारी किया है।

वर्जन....
जीएसटी स्लैब में बदलाव का कोई फायदा आम जनता को मिलता नहीं दिख रहा है। पहले ही इससे सस्ता घी आम जनता को मिल रहा था। कल जो आदेश आया है उससे आम लोगों पर भार बढ़ेगा। इससे डेयरी व किसानों को जरूर फायदा होगा।
बद्रीलाल जाट, जगपुरा, पूर्व अध्यक्ष चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ

What's your reaction?