चित्तौड़गढ़ - ग्राम पंचायत विजयपुर एवं ओडुन्द में राज्य सरकार की पहल से ग्रामीणों को मिला जीवन में नया आत्मविश्वास
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर 2025 अभियान के अंतर्गत 30 अक्टूबर को उपखण्ड प्रशासन चित्तौड़गढ़ द्वारा ग्राम पंचायत विजयपुर एवं ओडुन्द में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में अनेक ग्रामीणों की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान हुआ, जिससे लोगों में प्रसन्नता और भरोसा दोनों देखने को मिला।

शिविर में उपस्थित आशा आचार्य, पत्नी स्व. नारायण आचार्य ने भावुक शब्दों में बताया कि उन्होंने लगभग तीन माह पूर्व अपने पुश्तैनी मकान के पट्टे हेतु आवेदन किया था। उन्हें अपने घर के पुनर्निर्माण के लिए बैंक से ऋण की आवश्यकता थी, परंतु पट्टा नहीं होने के कारण लोन स्वीकृत नहीं हो पा रहा था।

शिविर में अधिकारियों की तत्परता से उनका पट्टा तैयार होकर मिल गया, जिससे अब उन्हें बैंक से ऋण प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा “राजस्थान सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने हम जैसे परिवारों के लिए ऐसे शिविर आयोजित कर हमारी वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान किया। अब मैं अपने मकान को नया रूप दे सकूंगी।”

सफलता की कहानी - ग्राम पंचायत ओडुन्द

इसी प्रकार, ग्राम पंचायत ओडुन्द के फतह सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी लाखा का खेडा ने बताया कि उन्होंने अपने पुश्तैनी आवास के पट्टे के लिए काफी समय पहले आवेदन किया था। ग्रामीण सेवा शिविर 2025 में उनका आवेदन निस्तारित कर हाथों-हाथ पट्टा प्रदान किया गया।

फतह सिंह ने प्रसन्न होकर कहा “ऐसे शिविर अगर समय-समय पर आयोजित किए जाएं, तो मेरे जैसे कई ग्रामीणों को तुरन्त सहायता और राहत मिल सकेगी। मुझे यह पट्टा मिलने से जो आत्मसंतुष्टि और सुख प्राप्त हुआ है, वह शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।”

जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

राज्य सरकार की ग्रामीण सेवा शिविर योजना वास्तव में जन-जन की आशा और विश्वास की योजना बन चुकी है। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन लोगों के द्वार तक पहुँचकर उनके जीवन में परिवर्तन ला रहा है।

पंचायती राज विभाग के अधिकारीगणों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, श्रम, जल, विद्युत, कृषि सहित अनेक विभागों की सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय या अन्य दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।

What's your reaction?