इतिहास के पन्नों में 16 नवंबरः परदे पर आया हैरी पॉटर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - बम्बोरी में सर्पदंश से दो वर्षीय बालक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, पीछे चल रहे ट्रक ने भी मारी टक्कर, देवरी पुलिया पर उड़े परखच्चे, सभी सुरक्षित

  • बड़ी खबर

सीएम भजन लाल शर्मा पहुंचे अनगढ़ बावजी, हेलीपेड पर हुआ स्वागत

  • बड़ी खबर

सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, पहुंचने लगे जनप्रतिनिधि

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - बम्बोरी में सर्पदंश से दो वर्षीय बालक की मौत * चित्तौड़गढ़ - आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, पीछे चल रहे ट्रक ने भी मारी टक्कर, देवरी पुलिया पर उड़े परखच्चे, सभी सुरक्षित * सीएम भजन लाल शर्मा पहुंचे अनगढ़ बावजी, हेलीपेड पर हुआ स्वागत * सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, पहुंचने लगे जनप्रतिनिधि * चित्तौड़गढ़ - अंबू बैग से बचाई दो की जान, जुगाड़ से वेंटीलेटर तैयार एक को 100 किलोमीटर दूर किया रैफर, गणपति विसर्जन करते डूबी थी ननंद व भाभी * चित्तौड़गढ़ - पूजन सामग्री खरीदने गया था परिवार, सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का माल पार * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - डीजे की गाड़ी में विद्युत केबल फसने से विद्युत पोल गिरा, महिला की मौत, युवती घायल * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - गणेशजी की मूर्ति विसर्जन करने गए तीन किशोर पानी में डूबे, दो की मौत, एक गंभीर घायल * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - तेज रफ्तार ट्रेलर ने लिया बाइक को चपेट में, महिला की हुई मौके पर मौत * चित्तौड़गढ़ - फंदे पर लटका मिला हम्माल का शव, बदबू से पड़ोसियों को चला पता * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - बसेड़ा में पैंथर का फिर हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार * चित्तौड़गढ़ - देरी से नाराज हुवे केंद्रीय मंत्री, हड़बड़ाहट की दिखी स्थिति * चित्तौड़गढ़ - सांवलियाजी पहुंचे जिला कलक्टर, मेले की तैयारियों का लिया जायजा * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - निम्बाहेड़ा पुलिस ने पकड़ा करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का 33 क्विंटल से अधिक डोडा-चुरा, एक आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - नीलिया महादेव में नहाने आया युवक डूबा, तैरना नहीं जानता फिर भी उतरा पानी में

विश्व इतिहास में 16 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का संबंध बच्चों के पसंदीदा करैक्टर हैरी पॉटर से भी है। साल 2001 में 16 नवंबर को ही हैरी पॉटर पर बनी पहली फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' रिलीज हुई थी। इस करैक्टर को गढ़ने की स्टोरी बेहद दिलचस्प है। बात नब्बे के दशक की है। मां की मौत के बाद एक ब्रिटिश महिला नॉवेल लिखने की सोच रही थी। एक दिन वह लंदन के किंग्स क्रॉस स्टेशन पर बैठी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी उसके दिमाग में किताब के कैरेक्टर का आइडिया आया। फिर क्या था, नॉवेल की कहानी बुनी और उसे कागज पर उतारने का सिलसिला शुरू हुआ।

पहला नॉवेल 12 प्रकाशकों से बैरंग लौट आया। इसके बाद ब्लूम्सबेरी पब्लिशिंग हाउस ने किताब छापने का भरोसा दिया, लेकिन लेखिका का नाम बदलने की शर्त रख दी। खैर, 1997 में नॉवेल प्रकाशित हुआ। नॉवेल ने मार्केट में आते ही सबका ध्यान खींचा और देखते ही देखते बेस्ट सेलर बन गया। नॉवेल का नाम था 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' और लेखिका थीं जेके रोलिंग। 1998 में इस किताब का दूसरा पार्ट आया और उसके बाद तो जैसे अगले हिस्से का इंतजार बेसब्री का इम्तिहान लेता नजर आता था।

हैरी पॉटर सीरीज के अब तक सात नॉवेल आ चुके हैं। सभी पर आठ फिल्में बन चुकी हैं। हैरी पॉटर को दुनिया के कोने-कोने पहुंचाने में उसके ऊपर बनी फिल्मों की भी अहम भूमिका रही है। 16 नवंबर, 2001 को हैरी पॉटर पर बनी पहली फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' रिलीज हुई। इसके बाद जेके रोलिंग ने एक मिलियन डॉलर में अपनी चार किताबों के सभी राइट्स वॉर्नर ब्रदर्स को बेच दिए। नॉवेल पर बनी सभी फिल्मों में डेनियल रेडक्लिफ ने हैरी पॉटर का रोल निभाया। पहली फिल्म जब आई, तब डेनियल महज 11 साल के थे। हैरी और उसके दोस्त रोन वीसली, हरमाइनी (यह सभी मुख्य किरदार थे) के होगवार्ट स्कूल के एडवेंचर बच्चों को खूब पसंद आए। सभी सात किताबों की 400 मिलियन कॉपी दुनियाभर की 60 भाषाओं में बिक चुकी हैं। पहली फिल्म क्रिस कोलंबस ने बनाई थी।

साल 2002 में कोलंबस ने हैरीपॉटर की दूसरी फिल्म 'हैरी एंड द चेंबर ऑफ सीक्रेट्स' भी बनाई थी। 2004 मैक्सिको के डायरेक्टर अलफांसो क्यूरोन ने तीसरी फिल्म 'हैरी पॉटर और द प्रिजनर ऑफ अज्काबान' बनाई। 2005 में 'हैरी पॉटर एंड गोल्बेट ऑफ फायर' आई। इसे माइक न्यूवेल ने बनाया था। 2007 में पांचवीं फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ फीनिक्स' और 2009 में छठी फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द हाफ ब्लड ऑफ प्रिंस' आई। दोनों को डेविड येट्स ने डायरेक्ट किया। इसके बाद दो पार्ट में हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज आई। इस फिल्म का पहला पार्ट 2010 में आया और दूसरा पार्ट 2011 में आया। इसे भी डेविड येट्स ने डायरेक्ट किया था। सभी आठ फिल्मों का 1.2 बिलियन डॉलर का बजट था। दुनिया भर में इन सभी फिल्म ने 7.7 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1713ः बाला जी विश्वनाथ को साहू ने पेशवा नियुक्त किया।

1776ः ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया।

1840ः न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना।

1849: रूस के लेखक फ्योदोर दोस्तोविस्की को एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई।

1860ः भारतीय श्रमिकों का पहला जत्था दक्षिण अफ्रीका के नटाल पहुंचा।

1916ः रूस के ला सतान्या स्थित कारखाने में विस्फोट। 1000 लोगों की मौत।

1933ः अमेरिका और सोवियत संघ के बीच राजनयिक संबंध स्थापित।

1945ः विश्वभर की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने वाले यूनेस्को का गठन।

1973ः स्काईलैब-4 को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ केप केनवरा से 84 दिन के अभियान पर अंतरिक्ष भेजा गया।

1988: पाकिस्तान में 11 साल बाद आम चुनाव हुए। इस चुनाव में बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1996: मदर टेरेसा को अमेरिका ने मानद नागरिकता प्रदान की।

2017: जर्मनी में यूएन क्लाइमेट समिट में 19 देशों ने कोयले का इस्तेमाल कम करने की प्रतिज्ञा ली।

2019: गोटबाया राजपक्षे ने श्रीलंका के चुनाव में जीत दर्ज की।

जन्म

1846: उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी।

1880ः ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस।

1908ः दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी।

1927ः हिंदी-मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू।

1930: भारतीय तैराक मिहिर सेन।

1973: प्रसिद्ध शटलर पुलेला गोपीचंद।

निधन

1524ः विश्व विख्यात नाविक वास्को डी गामा।

1915ः प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा।

दिवस

राष्ट्रीय प्रेस दिवस

अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस

What's your reaction?