3423
views
views
राजपूत समाज हमेशा राष्ट्र वाद के साथ - आक्या
सीधा सवाल। चित्तौडगढ। हमारे वर्तमान सामाजिक परिवेश में समाज की जाजम का उपयोग राजनैतिक उदेश्य के लिए होना समाज हित में नही है। यह बात पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर ने चित्तौडगढ जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
चित्तौडगढ जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में चित्तौडगढ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर, जौहर स्मृति संस्थान अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह विजयपुर,बी एन संस्थान एम डी मोहब्बत सिंह राठौड,लोकसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी,
पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह ब्यावर ( भदेसर) ने कहा कि राजपूत समाज हमेशा आमजनता की आवाज बन कर काम करता रहा है। जनता के सुख दुख में साथ रहना हमारी पुरानी परम्परा का अंग रहा है। समाज की एकता का उपयोग समाज के उत्थान के लिए होना चाहिए ना कि समाज की जाजम का उपयोग राजनैतिक उदेश्य पूर्ति के लिए होना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने हमेशा समाज को सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व देने का काम किया है।वक्ताओ ने कहा कि सांसद सी पी जोशी ने राजपूताना गौरव को बढाने के लिए हमेशा प्रयास किया है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, रानी पद्मिनी, झाला मन्ना सभी महान विभूतियो की स्मृतियो को चिर स्थायी करने के लिए अविस्मरणीय काम किया है। वक्ताओ ने पुरूषोत्तम रूपाला के टिकिट को लेकर भी कहा कि उनका बयान अशोभनीय है। उनके लिए नेतृत्व विचार करे ।चित्तौडगढ में सामाजिक सामंजस्य इस कारण प्रभावित नही होगा। सभी समाज राष्ट्र की प्रगति और राष्ट्रवाद के साथ है। चित्तौडगढ हमेशा सकारात्मक उर्जा और राजनीति के लिए जाना जाता है। यहा किसी भी अवसर पर व्यक्ति से पहले राष्ट्र रहा है और समाज हमेशा राष्ट्र के हित का रक्षक रहा है। इस अवसर पर चित्तौडगढ विधायक चंद भान सिंह आक्या ने कहा कि विचारधारा विशेष के लोगो ने विरोध के नाम पर समाज को गुमराह करने का काम किया है। समाज परम्परागत रूप से हमेशा पार्टी और राष्ट्र वाद के साथ रहा है।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुभाष सिंह राणावत, मेवाड क्षत्रिय महासभा पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बडौली, कैलाश सिंह बेणीपुरिया, रूप सिंह राणावत, हर्ष वर्धन सिंह रूद, कर्नल सिंह कांकरवा, देवेंद्र सिंह राणावत, भूपेंद्र सिंह भाटी,कृष्ण पाल सिंह चुण्डावत उपस्थित थे।