views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले की निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा कर जुआ सट्टा खेलते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी तलाशी लेकर 01 लाख 90 हजार से अधिक की राशि जब्त की है। गिरफ्तार आरोपितों में से एक निंबाहेड़ा नगरपालिका का मनोनित पार्षद है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिह, पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा बद्रीलाल राव के निकटम सुपर विजन में राम सुमेर थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा के निर्देशन में टीम ने कार्यवाही की। पुलिस को विशेष सूचना मिली कि निंबाहेड़ा के अशोक विहार निवासी प्रकाश पुत्र सागरमल जैन के दो मंजिला मकान में दूसरी मंजिल पर स्थित हॉल में ताश पत्तों पर दांव लगा जुआ सट्टा मकान मालिक की और से चलवाया जा रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने जाप्ते के साथ सरकारी जीप व निजी बाइक से प्रकाश जैन के घर पर पहुंचे। यहां पर चंदेरिया थानाधिकारी धर्मराज मय जाप्ता, जिला विशेष शाखा के कांस्टेबल मुनेन्द्रसिंह के साथ मकान की तलाशी ली मकान के उपर बने कमरे में निंबाहेड़ा के आजाद चौक निवासी अभय पुत्र मनोहरलाल जैन, आरके कॉलोनी निवासी जयकिशन पुत्र मोहनलाल जाति सिन्धी, राजीव चौक निवासी विकास पुत्र राजेन्द्र प्रसाद आडवानी, आदर्श कॉलोनी पीएनबी बैंक के रहने वाले अक्षय जैन पुत्र सुरेन्द्र जैन, अशोक विहार निवासी कमलेश कुमार पुत्र भादरमल जैन व मकान मालिक प्रकाश पुत्र सागरमल जैन मिले। आरोपित कमरे में ताश के पत्तो पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से 1 लाख 90 हजार 130 रुपए व ताश के पत्ते को जप्त किया गया। आरोपितों को अदम अदायगी जमानत के गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपितों में अक्षय जैन निंबाहेड़ा नगरपालिका में मनोनित पार्षद बताया जा रहा है।