693
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। सरपंच संघ ब्लॉक भदेसर की बैठक शनिवार को होड़ा हनुमानजी में हुई। इसमें सरपंच का कार्यकाल बढ़ाया, जिसके लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर का स्वागत किया। अहीर ने जिले में सभी ग्राम पंचायत के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। प्रधान सुशीला कंवर आक्या ने पंचायत समिति से पंचायत के विकास में हर संभव विकास का आश्वासन दिया। सरपंच संघ जिला अध्यक्ष गणेश साहू ने प्रदेश सरपंच संघ के प्रयास से सरपंचों को प्रशासक नियुक्त करने के लिए राजस्थान सरकार और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद दिया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कैलाश जाट, पंचायत समिति सदस्य हीरालाल रायका, बद्रीलाल सालवी आक्या सरपंच प्रतिनिधि राम सिंह, सुखवाड़ा सरपंच शोभालाल धाकड़, कंथारिया कालूलाल जाट, कालू लाल गाडरी, अशोक आसावरा, अशोक रायका, शंभू लाल सुथार, संग्राम सिंह, कन्हैया लाल वैष्णव, सौसर बाई जाट, कन्नौज गिरधारी, बागुड़ जीतमल जाट, प्रकाश जाट, प्रकाश खटीक, राधेश्याम जटिया, मिठू लाल भील, नानूराम मेघवाल, मदन लाल जाट, राजेंद्र सिंह, प्रकाश गाडरी, राहुल बोहरा आदि मौजूद थे। सरपंच संघ ब्लॉक भदेसर की बैठक में सर्व सहमति से बानसेन सरपंच कन्हैया लाल वैष्णव को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। कालू लाल गाडरी करेड़िया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।