चित्तौड़गढ़ / डूंगला - प्रवासी परिंदों का आश्रय स्थल बना किशन करेरी गांव ; प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण संस्कृति और बैलगाड़ी सफारी का उठा रहे लुफ्त
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। डूंगला। चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला उपखंड के किशन करेरी गांव इन दिनों प्रवासी पक्षियों का एक अनोखा आश्रय स्थल बन गया है। सैकड़ों की संख्या में प्रवासी पक्षी यहां अपने प्रवास काल का आनंद उठा रहे हैं। इनके साथ, दूर-दूर से आने वाले पर्यटक भी इस शांत और सुंदर वातावरण का अनुभव करने पहुंच रहे हैं।
किशन करेरी के तालाब क्षेत्र में रोजी पेलीकन, बार हेडेड गूज, ग्रे लेग गूज, ब्राह्मणी डक, सारस, और ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट जैसे पक्षी देखे जा सकते हैं। पर्यटक यहां केवल पक्षियों को देखने ही नहीं, बल्कि प्रकृति के नजदीक समय बिताने के लिए भी आते हैं। बीते वर्ष की आखिरी शाम और नए साल की पहली सुबह का स्वागत करने के लिए कई पर्यटकों ने यहां कैंपिंग की। भैरु लाल पुरोहित के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गांव की संस्कृति और स्थानीय व्यंजनों का अनुभव करवाया। पर्यटक कैंपिंग के दौरान खुले आसमान के नीचे रात बिताते हैं, जहां केवल परिंदों और वन्यजीवों की आवाजें सुनाई देती हैं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पर्यटकों को मक्के की राब, दाल बाटी चूरमा, अफीम के पौधों की भाजी, बाजरे की रोटी, और मक्खन-छाछ जैसे देशी व्यंजन परोसे जाते हैं। चूल्हे पर बने इन व्यंजनों का स्वाद शहरी लोगों को खासा लुभाता है। किशन करेरी आने वाले पर्यटक गांव की ग्रामीण संस्कृति और बैलगाड़ी सफारी का आनंद भी ले रहे हैं। बैलगाड़ी में बैठकर पर्यटकों ने गांव का भ्रमण किया और पास के प्राचीन बावड़ी व शिव मंदिर का दर्शन किया। साथ ही, गांव की हस्तकला ने भी पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया। किशन करेरी में तालाब और इसके आसपास की प्रकृति को बचाने में ग्रीन अर्थ नेचुरल सोसायटी और स्थानीय ग्रामीण अहम भूमिका निभा रहे हैं। तालाब क्षेत्र की सफाई, वृक्षारोपण और जागरूकता अभियानों के माध्यम से यह संगठन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधने जैसी पहल यहां की अनूठी परंपरा बन चुकी है। पर्यटकों का कहना है कि यहां का शांत वातावरण, प्रवासी पक्षियों का मधुर कलरव, और ग्रामीण जीवन की सादगी मन को सुकून देती है। आधुनिक शहरी जीवन से दूर, गांव में बिताए कुछ पल हर किसी के लिए यादगार बन जाते हैं।

यहाँ दिखे कई प्रजातियों के पक्षी

रोजी पेलीकन, बार हेडेड गूज, ग्रे लेग गुस, यूरेशियन विजन, कॉमन पोचाड़, रेड कस्टर्ड पोचाड़, नॉर्दर्न सोवलर, नॉर्दर्न पिंनटेल, कॉमन टील, गेडवाल, गॉडविट, ब्राह्मणी डक, कोम्ब डक, स्पॉटबील्ड डक, ब्लैकनेक्ड स्टार्क, सारस, कॉमन कूट, पर्पल स्वाम्फेन, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, स्पूनबिल, लेपविंग, पेंटेड स्टार्क, वूली नेक्ड स्टार्क सहित कई प्रजातियों के पक्षी दिखाई दे रहे हैं ।

What's your reaction?